राज्यपंजाब

बाढ़ के कारण स्थगित हुआ ‘खेड़ा वतन पंजाब दियां’ का चौथा सीजन, सरकार का बड़ा फैसला

पंजाब में बाढ़ की गंभीर स्थिति के चलते मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार ने ‘खेड़ा वतन पंजाब दियां’ के चौथे सीजन को स्थगित कर दिया है। जानिए इस बड़े खेल महोत्सव को टालने के कारण और आगामी योजनाओं के बारे में।

पंजाब इन दिनों बाढ़ जैसी गंभीर आपदा का सामना कर रहा है। राज्य के कई जिलों में भारी बारिश और नदियों के उफान के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ऐसे संवेदनशील हालातों को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने ‘खेड़ा वतन पंजाब दियां’ (Kheda Watan Punjab Diya) के चौथे सीजन को स्थगित करने का निर्णय लिया है।

4 सितंबर से शुरू होना था चौथा सीजन

‘खेड़ा वतन पंजाब दियां’ का चौथा संस्करण 4 सितंबर 2025 से आयोजित किया जाना था, जो 13 सितंबर तक चलने वाला था। लेकिन अब इसे अगले आदेश तक टाल दिया गया है। यह फैसला बाढ़ प्रभावित इलाकों की स्थिति को ध्यान में रखते हुए लिया गया, ताकि सभी संसाधनों को राहत कार्यों में लगाया जा सके।

Also Read: Punjab Flood Relief: AAP के यूथ और महिला विंग बने बाढ़…

कई खेल प्रतियोगिताएं थीं प्रस्तावित

इस राज्यस्तरीय खेल महोत्सव के तहत निम्नलिखित प्रमुख खेल आयोजनों की योजना थी: एथलेटिक्स, लंबी कूद, शॉटपुट, कबड्डी (राष्ट्रीय और सर्कल शैली), खो-खो, वॉलीबॉल स्मोकिंग, वॉलीबॉल शूटिंग, इन प्रतियोगिताओं में पंजाब के विभिन्न जिलों से हज़ारों खिलाड़ियों की भागीदारी होनी थी।

‘खेड़ा वतन पंजाब दियां’ का उद्देश्य क्या है?

‘खेड़ा वतन पंजाब दियां’ पंजाब सरकार द्वारा आयोजित एक राज्यव्यापी खेल महोत्सव है, जिसका उद्देश्य है: खेलों को बढ़ावा,  देना, फिजिकल फिटनेस को प्रमोट करना, हर उम्र के नागरिकों में निष्पक्ष खेल भावना विकसित करना, नशामुक्त पंजाब की दिशा में पहल, इस आयोजन में पैरा-स्पोर्ट्स को भी शामिल किया जाता है और डोपिंग-रोधी उपायों को सख्ती से लागू किया जाता है।

मान सरकार का फैसला क्यों है जरूरी?

राज्य सरकार ने यह आयोजन स्थगित करके यह संदेश दिया है कि जनता की सुरक्षा और राहत कार्य सबसे पहले हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पहले भी स्पष्ट किया था कि सरकार की प्राथमिकता बाढ़ से प्रभावित लोगों को सहायता पहुंचाना है। ऐसे में खेल आयोजनों को फिलहाल स्थगित कर देना एक संवेदनशील और ज़िम्मेदार कदम है।

For English News: http://newz24india.in

Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x

Related Articles

Back to top button