सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया ‘सौर जागरूकता स्मारिका’ का विमोचन, उत्तराखंड में सौर ऊर्जा को मिली नई गति
पीएम सूर्य घर योजना के तहत 40 हजार रूफटॉप सोलर लक्ष्य हासिल, राज्य में 10 गुना बढ़ी सौर ऊर्जा क्षमता
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सौर जागरूकता पुस्तिका का विमोचन किया, उत्तराखंड में पीएम सूर्य घर योजना से सौर ऊर्जा में 10 गुना वृद्धि।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैंप कार्यालय में काउंसिल ऑन एनर्जी, एनवायरनमेंट एंड वॉटर (CEEW) द्वारा तैयार की गई ‘सौर जागरूकता स्मारिका पुस्तिका’ का विमोचन किया। इस अवसर को राज्य के हरित और आत्मनिर्भर भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह पहल केवल एक पुस्तिका का विमोचन नहीं, बल्कि उत्तराखंड के उज्ज्वल, स्वच्छ और ऊर्जा आत्मनिर्भर भविष्य के निर्माण की सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
पीएम सूर्य घर योजना से बड़ा बदलाव
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में संचालित पीएम सूर्य घर योजना के तहत उत्तराखंड ने 40,000 रूफटॉप सोलर संयंत्रों का प्रारंभिक लक्ष्य निर्धारित समय से पहले ही हासिल कर लिया है।
also read:- फ्री राशन योजना पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, यूपी के…
पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वर्ष 2024 से अब तक मात्र दो वर्षों में राज्य ने सौर ऊर्जा क्षमता में लगभग 10 गुना वृद्धि दर्ज की है, जो स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तराखंड की मजबूत प्रगति को दर्शाता है।
सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में कदम
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है, ताकि आम नागरिकों को स्वच्छ, सस्ती और सतत ऊर्जा उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने इस उपलब्धि को राज्य के लिए गर्व का विषय बताया।
जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति
इस अवसर पर विधायक सुरेश गारिया भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में सौर ऊर्जा के महत्व और भविष्य की ऊर्जा जरूरतों पर विस्तार से चर्चा की गई।
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



