Select Page

Horoscope, January 23, 2022: जानें कैसा बीतेगा आपका रविवार

Horoscope, January 23, 2022: जानें कैसा बीतेगा आपका रविवार

सभी 12 राश‍ियों के लिए कैसा रहेगा आज का द‍िन मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ, मीन का राशियों की दैनिक राशिफल पूरी जानकारी।

मेष राशिफल
घर के सदस्य या फिर संतान के व्यवहार से आप दुःखी रहेंगे। पत्नी या प्रेमिका भी इस प्रकार के आचरण से आपको व्यथित कर सकती हैं ताकि आप मन ही मन कुढ़ते रहें। आज न चाहते हुए भी आपको कुछ ऐसा काम करना पड़ सकता है, जो औरों के लिए असुविधाजनक हो।

वृष राशिफल
अब समय आ गया है जब आपको अपने भण्डार में से कुछ वस्तुओं को बाहर निकालकर उसका तोल.मोल करवा लेना चाहिए। कभी भी इनकी जरूरत पड़ सकती है। आपके अच्छे समय में सदैव ही अच्छे काम होते आए हैं। ऐसे में ज्यादा तनाव में ना रहें। चीजों को लेकर धैर्य बनाए रखें।

मिथुन राशिफल
आपने जिस प्रकार की पृष्ठभूमि लोगों के बीच बनाई है उसके बल पर आज का दिन आपके लिए अच्छा व्यतीत होगा। लोगों की सद्भावनाएं भी जागृत रहेंगी। दोपहर तक आर्थिक संकोच भी खत्म होंगे परन्तु कार्यक्षेत्र की धीमी गति से मानसिक तनाव पैदा हो सकता है। हर बात का दोहरा अर्थ निकलता है, सावधान रहें।

कर्क राशिफल
आज सुबह से ही कुछ प्रतिकूल समय आपके लिए चल रहा है। हो सकता है आज ही आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्या भी हो। दिन के पहले हिस्से में डॉक्टर आदि से मिलना बेहतर रहेगा उसके बाद आप अपने रूटीन काम करें। बात करें कारोबार की तो मेहनत के बल पर आप इस क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं। बाकी दिन आपका मिलाजुला ही रहने वाला है।

सिंह राशिफल
इन दिनों आपका सबकुछ ठीक ठीक ही चल रहा है। कारोबार की स्थिति भी सुधरती जा रही है। विरोधियों और आलोचना करने वालों के दिल में अभी गुब्बार भरा हुआ है।

कन्या राशिफल
किसी किसी समय आप जब अच्छे मूड में रहते है तो अपने चहेतों का भला करने में पीछे नहीं रहते हैं। इसका लाभ वे चापलूस भी उठा लेते हैं जो वास्तव में पीछे जाकर आपकी बुराई करते हैं। ऐसे ही लोगों में आज आपका समय व्यतीत होगा। जो सही पात्र हो उसका ही कल्याण करें। मित्रों से चर्चा होगी।

तुला राशिफल
किसी परीक्षा प्रतियोगिता के लिए आपको तैयार रहना है। अगर आप अपने व्यवसाय या कारोबार से संबंधित कोई अनुबन्ध या लिखा पढ़ी करना चाहते हैं तो दिन के समय कही कर डालें। बाकी और कामों के लिए भी अपराह्न तक अच्छा गोचर चल रहा है।

वृश्चिक राशिफल
कभी कभी कोई काम आपकी सोच के विपरीत हो जाते हैं। जिस व्यक्ति को आप सज्जन समझते हैं वहीं धोखा दे जाता है। कुछ ऐसी ही घटना आज भी होगी। बाकी मिश्रित फलदायक दिन है। एकाध काम अच्छा हो जाने से मनसंताप कम होंगे और किसी अच्छे समाचार मिलने से निराशा भी खत्म होगी।

धनु राशिफल
कईं दिनों से आप किसी छोटे मोटे काम के बिगड़ जाने से आश्चर्यचकित हैं। हो सकता है आज आपके इस काम में सुधार हो जाए। फिर भी किसी व्यर्थ की डर या आशंका से आपका मन अशांत रह सकता है। दोपहर बाद कुछ भागदौड़ करने से छिटपुट लाभ हो सकते हैं।

मकर राशिफल
आज का दिन कुछ जानकारीपूर्ण और आपकी बौद्धिक क्षमता को बढ़ाने वाला होगा। अच्छे गणमान्यजनों से मेल मुलाकात होगी और किसी बड़े लाभ की आशा में दिन सार्थक नज़र आएगा। प्रियजनों की तरफ से भी अच्छी खबरें मिलेंगी और किसी धार्मिक कार्य के लिए योजना बनाते वक्त आपकी सलाह ली जाएगी।

कुंभ राशिफल
इस समय अपने कार्यक्षेत्र में आने जाने और सभी कार्यों को समय पर निबटाने का दौर चल रहा है। इस बीच कुछ अपने ही लोग आपकी चिन्ता भी बढ़ा सकते हैं। यदि आप किसी प्रेम प्रणय के जाल में उलझे हैं तो उसका फैसला भी जल्दी करें।

मीन राशिफल
आज आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं चलेगा। दिन के पहल हिस्से में बहुत सारे काम एक साथ आपके सामने लटके रहेंगे। जहां तक हो सके इनमें महत्वपूर्ण कार्य पूरे कर लेना। दोपहर बाद फिर समय ठीक नहीं है। बनते काम में रुकावटें पैदा होंगी और उसका मानसिक अवसाद शाम तक बना रहेगा। मित्रों का सहयोग लेना जरूरी होगा।

Google NEWS

Advertisement

Web Stories

Share This
धनतेरस 2023 Happy Birthday Shah Rukh Khan SHAH RUKH KHAN HAIR SECRET Halloween 2023