राशिफल

Horoscope 24 January 2022: जाने आपके तारे क्या खास लेकर आएंगे

सोमवार को चंद्रमा कन्या राशि में गोचर करेगा। इसके बाद यह तुला, वृश्चिक राशि से गोचर करता हुआ 28 जनवरी को धनु में प्रवेश करेगा। पर क्या आपके लिए शुभ फल देगा। आइए जानते हैं सोमवार को आपके तारे क्या खास लेकर आने वाले हैं।

मेष राशि
भाग्य का साथ मिल सकता है। अधिकारियों से कम मदद मिलेगी। सरकारी विभाग में ठेकेदारी का कार्य करते हैं तो सावधान रहना होगा। खर्चों में कमी आएगी। कचहरी के कार्यों में आप सफल हो सकते हैं मामूली धन आने का योग है।

वृष राशि
वृष राशि वालों को अपने कार्य अपने परिश्रम के बल पर ही निपटाने होंगे। आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आपके पेट में पीड़ा हो सकती है। धन आने के कम योग हैं।

मिथुन राशि
कचहरी के कार्यों में आपको काफी सफलता मिलने की उम्मीद है। अगर आप कर्मचारी या अधिकारी हैं तो कार्यालय में आप का रुतबा बढेगा। स्वास्थ्य खराब रह सकता है। दुर्घटनाओं से भी सावधान रहना चाहिए। धन आने का कम योग है।

कर्क राशि
कर्क राशि के छात्रों को मेहनत करनी पड़ेगी। खर्चे में वृद्धि होगी। भाग्य भी थोड़ा बहुत ही साथ देगा। जीवनसाथी के रिश्ते में मजबूती आएगी। लंबी यात्रा का योग भी बन सकता है।

सिंह राशि
सिंह राशि के जातक जो शासकीय कार्यालयों में काम करते हैं उनका दबदबा रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। धन आने की संभावना कम है और खर्चे की संभावना ज्यादा। पिताजी को कष्ट हो सकता है।

कन्या राशि
कन्या राशि के जातक को संतान से सुख मिलेगा। पिताजी को कष्ट हो सकता है। भाग्य आपका साथ नहीं देगा। आप को अपने कार्य संपन्न करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। प्रयास से ही आपको सफलता मिलेगी। आपके पेट में पीड़ा हो सकती है।

तुला राशि
तुला राशि को भाइयों से सहयोग प्राप्त होगा। छात्र हैं तो आपकी पढ़ाई ठीक चलेगी। संतान से भी सहयोग प्राप्त होगा। पिताजी को कष्ट हो सकता है। माताजी के भी कमर या गर्दन में दर्द होने की संभावना है।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों को धन प्राप्त होने की अच्छी संभावना है। आपके जीवन साथी को शारीरिक कष्ट हो सकता है। गलत रास्ते से धन आने का योग है। आपको अपनी बहन से इस सप्ताह अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। भाइयों से आप सहयोग की उम्मीद ना करें।

धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए दिन ठीक है। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में खराबी आ सकती है। भाई बहनों से आपके संबंध सामान्य रहेंगे। धन आने का अच्छा योग है। जनता में आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी।

मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए मिश्रित फलदाई है। आपका साथ स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु आपकी जीवन साथी के स्वास्थ्य में खराबी आ सकती है। धन आने के अच्छे योग बनेंगे। आपके कई शत्रु बनेंगे जिन पर विजय प्राप्त करने के लिए आपको प्रयास करने पड़ेंगे।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य है। थोड़ा बहुत धन आएगा। माताजी को कष्ट हो सकता है। मुकदमे में जीत होगी। गुप्त शत्रु बनेंगे। दुर्घटना भी हो सकती है।

मीन राशि
मीन राशि के जातकों को धन की अच्छी प्राप्ति हो सकती है। परंतु धन प्राप्ति के लिए आपको प्रयास करने पड़ेंगे। आप में से जो लोग कर्मचारी या अधिकारी हैं उनके लिए यह सप्ताह बहुत अच्छा है। आपका स्वास्थ्य सप्ताह उत्तम रहेगा। आपका अपने भाई बहनों के साथ संबंधों में कड़वाहट आ सकती है।

Related Articles

Back to top button
Share This
हरियाणा की क्वीन Pranjal Dahiya के WOW लुक्स Anant-Radhika की शादी में आएंगे ये बॉलीवुड कपल्स Instagram की क्वीन Jannat Zubair के शानदार लुक्स 2024 में ये बॉलीवुड जोड़ियां बनेंगी Parents DDLJ की ‘सिमरन’ के शानदार Saree Looks
हरियाणा की क्वीन Pranjal Dahiya के WOW लुक्स Anant-Radhika की शादी में आएंगे ये बॉलीवुड कपल्स Instagram की क्वीन Jannat Zubair के शानदार लुक्स 2024 में ये बॉलीवुड जोड़ियां बनेंगी Parents DDLJ की ‘सिमरन’ के शानदार Saree Looks