ट्रेंडिंगभारत

आउटफिट और मेकअप के इन आइडिया को अपनाकर रिपब्लिक डे को बनाए खास

 

भारत इस साल 26 जनवरी को अपना 73वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है। इस मौके पर आप अपने घर पर ही रह कर खुद को न्यू लुक दें। आमतौर पर आप केसर, हरा या फिर सफेद कलर के नेलपेंट नाखूनों पर इस्तेमाल नहीं करती होंगी, लेकिन इन रंगों से गणतंत्र दिवस पर कुछ खास कर सकती हैं।

तो आइए एक नजर डालते हैं कि गणतंत्र दिवस पर आप कैसे आसानी से सबसे अलग और नया लुक पा सकती हैं।

ग्रीन आई-लाइनर
गणतंत्र दिवस पर सबसे आसान लुक अपनाना है, तो हरे रंग का आइलाइनर लगा सकती हैं। हरे की जगह आप नीला, सफेद या केसर रंग भी अपना सकती हैं। आइलाइनर लगाकर आप उसे स्मज कर सकती हैं। विंग स्टाइल से भी काजल और लाइनर लगा सकती हैं।

तिरंगा आई-शैडो
आप अपनी आंखों पर ट्राई.कलर यानी तिरंगा मेकअप भी आजमा सकती हैं। आईलिड पर केसर, हरे और सफेद रंग को ब्लेंड करें। इस लुक को इलेक्ट्रिक ब्लू मसकारा से पूरा कर सकती हैं।

बोल्ड लिप्स
आप पूरे चेहरे को एक केनवास की तरह इस्तेमाल कर सकती हैं। आंखों पर हरा और नीला रंग का आई.मेकअप करें और ऑरेंज रंग की लिप्सटिक लगाएं।

नेल आर्ट आजमाएं
फेस मेकअप के साथ आप नाखूनों के साथ भी एक्सपेरीमेंट कर सकती हैं। आजकल नेलआर्ट ट्रेंड में है और क्यों न इसे गणतंत्र दिवस पर आजमाया जाए। अपने नाखूनों को केसर, हरे और सफेद रंग में रंग सकते हैं।

आउटफिट को इस मौके पर करे ट्राय
महिलाएं तो ट्रेडिशनल ही नहीं, वेस्टर्न में भी इस लुक को कई तरीकों से कैरी कर सकती हैं।

तिरंगा साड़ी
मौका है देशभक्ति का तो ट्रेडिशनल लुक से बेस्ट कुछ हो ही नहीं सकता, वो भी साड़ी। तो इस मौके पर आप ऐसी साड़ी कैरी करें जो दो रंग की हों और तीसरे कलर का आप ब्लाउज पहनें। ओवरऑल लुक बहुत ही खूबसूरत नजर आएगा।

तिरंगा सूट

केसरिया, सफेद और हरे रंग वाले सूट को भी आप इस अवसर पर पहन सकती हैं जो मौके के हिसाब से एकदम परफेक्ट है।अगर ऐसा कोई सूट अापके पास नहीं है तो सफेद कलर के कुर्ते पर नारंगी या हरे रंग का पजामा या लैंगिंग्स और जिंस बॉटम में पहन सकती हैं और फिर उसके अपोजिट कलर का दुपट्टा ले सकती हैं। ये भी तरीका है इस मौके पर ड्रेसअप होने का।

तिरंगा दुपट्टा
आप इन तीनों के कलर वाले शिफॉन, कॉटन या किसी दूसरे फैब्रिक वाले दुपट्टे को व्हाइट सूट के साथ टीमअप करके अलग लुक पा सकती हैं।

तिरंगा वेस्टर्न लुक में
व्हाइट जींस के साथ ग्रीन या ऑरेंज कलर की शर्ट पेयर करें और इसके साथ बचे हुए कलर की बेल्ट लगाकर लुक को पूरा करें।

Related Articles

Back to top button
Share This
हरियाणा की क्वीन Pranjal Dahiya के WOW लुक्स Anant-Radhika की शादी में आएंगे ये बॉलीवुड कपल्स Instagram की क्वीन Jannat Zubair के शानदार लुक्स 2024 में ये बॉलीवुड जोड़ियां बनेंगी Parents DDLJ की ‘सिमरन’ के शानदार Saree Looks
हरियाणा की क्वीन Pranjal Dahiya के WOW लुक्स Anant-Radhika की शादी में आएंगे ये बॉलीवुड कपल्स Instagram की क्वीन Jannat Zubair के शानदार लुक्स 2024 में ये बॉलीवुड जोड़ियां बनेंगी Parents DDLJ की ‘सिमरन’ के शानदार Saree Looks