ट्रेंडिंगमनोरंजन

करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा बंधे शादी के बंधन में

टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी अभिनेत्री करिश्मा तन्ना अपने बॉयफ्रेंड वरुण बंगेरा संग शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। पेशे से बिजनेसमैन वरुण  और करिश्मा  ने 5 फरवरी को गोवा में सात फेरे लिए। शादी के फंक्शन में उनके कुछ परिवारवाले और करीबी दोस्त शामिल हुए। करिश्मा तन्ना और वरुण की शादी की तस्वीरें सामने आ गई है। शादी के बाद उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। शादी मे करिश्मा ने पिंक कलर का लहंगा पहना, वहीं वरुण ने ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी पर पिंक कलर की पगड़ी अपने परफेक्ट गेटप के लिए चुनी। वेस्टर पिंक लहंगे में इम्ब्रॉडरी वर्ग के साथ दुल्हन बनी करिश्मा तन्ना तस्वीरों में बेहद खूबसूरत लग रही है।

उनके विवाह मंडप की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाये हुए हैं। समुद्र किनारे बना उनका शादी का मंडप शादी के माहौल में अलग ही रंग भर रहा है।

फोटोज और वीडियो में दोनों का एक दूसरे को छुप छुप कर देखना साफ नजर आ रहा है, दोनों प्यार भरी नजरों से एक दूसरे को देखते हुए शादी की रस्मों को निभाते हुए नजर आ रहे। वरुण बंगेरा का करिश्मा तन्ना की मांग में सिंदूर भरने का वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में जैसे ही वरुण करिश्मा की मांग भरते हैं उनके परिवारवाले और दोस्त तालियों के साथ उन्हें बधाई देने लगते हैं। सोशल मीडिया पर भी फैन्स उन्हें बधाई दे रहे हैं। शादी के बाद करिश्मा तन्ना का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें करिश्मा और वरुण केक काटते नजर आ रहे हैं। केक काटने के बाद करिश्मा वरुण को केक खिलाती है और उन्हे किस करती हैं।

करिश्मा तन्ना और वरुण की प्री वेडिंग सेलिब्रेशन 3 फरवरी से शुरू हो गया था। 3 फरवरी को उनकी हल्दी सेरेमनी थी और 4 फरवरी को मेहंदी सेरेमनी। प्री वेडिंग सेरेमनी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। करिश्मा और वरुण एक दूसरे को पिछले डेढ़ साल से डेट कर रहे हैं। पिछले साल ही दोनों ने गुपचुप तरीके से सगाई की थी।

कोरोना को मद्देनजर रखते हुए शादी में परिवार के लोगों के साथ कुछ करीबी दोस्तों ने ही शिरकत की।

Related Articles

Back to top button
Share This
हरियाणा की क्वीन Pranjal Dahiya के WOW लुक्स Anant-Radhika की शादी में आएंगे ये बॉलीवुड कपल्स Instagram की क्वीन Jannat Zubair के शानदार लुक्स 2024 में ये बॉलीवुड जोड़ियां बनेंगी Parents DDLJ की ‘सिमरन’ के शानदार Saree Looks
हरियाणा की क्वीन Pranjal Dahiya के WOW लुक्स Anant-Radhika की शादी में आएंगे ये बॉलीवुड कपल्स Instagram की क्वीन Jannat Zubair के शानदार लुक्स 2024 में ये बॉलीवुड जोड़ियां बनेंगी Parents DDLJ की ‘सिमरन’ के शानदार Saree Looks