ट्रेंडिंगमनोरंजन

लता मंगेशकर की हालत नाजुक, दोबारा वेंटिलेटर पर किया गया शिफ्ट

सुरो की कोकिला लता मंगेशकर की हालत फिर नाजुक हो गई है। उन्हें फिर से वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया है। इससे पहले उन्हें 8 जनवरी को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। देश और दुनिया में गायिका के लिए जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना और दुआएं की जा रही हैं।

डॉक्टर्स की निगरानी में हैं लता मंगेशकर
उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों की टीम ने बताया है कि उनकी तबीयत फिर से बिगड़ गई है। उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया है। फिलहाल वो डाॅक्टरों की निगरानी में है।

कोरोना रिपोर्ट निगेटिव
जानकारी के अनुसार इससे पहले जब उन्हें भर्ती कराया गया था उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई थी। हालांकि ताजा जानकारी के अनुसार अभी वह आईसीयू वार्ड में हैं, डॉक्टरों की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर रखे हुई है। इससे पहले दिग्गज गायिका को नवंबर 2019 में सांस लेने में तकलीफ होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

30,000 से अधिक गानों का रिकार्ड
अपने सात दशक के लंबे करियर में, 92 साल की लता मंगेशकर ने कई भारतीय भाषाओं में 30,000 से अधिक गाने गाए हैं। लता मंगेशकर को सर्वोच्च भारतीय नागरिक सम्मान भारत रत्न, पद्म भूषण, पद्मविभूषण, दादा साहब फाल्के अवॉर्ड समेत दर्जनों पुरस्कार से नवाजा जा चुका है।

Related Articles

Back to top button