सुबह सूखा गला होता है? जानें इसके कारण और कैसे रखें गले को आरामदायक

सुबह उठने के बाद गला सूखा लगना आम समस्या नहीं है। जानें इसके कारण, रोकथाम के उपाय और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है।

क्या आपको भी सुबह उठने के बाद सूखा गला महसूस होता है? अगर हां, तो इसे हल्के में न लें। अक्सर लोग सुबह गले के सूखेपन को आम समस्या समझकर नज़रअंदाज कर देते हैं, लेकिन यह किसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या का संकेत भी हो सकता है।

सुबह गला सूखा होने के मुख्य कारण

  1. मुंह खोलकर सोना
    सोते समय अगर आप मुंह से सांस लेते हैं, तो हवा सीधे गले और मुंह में जाती है, जिससे लार सूख जाती है। यह समस्या ज्यादातर नाक बंद होने पर होती है, जैसे सर्दी-जुकाम, एलर्जी या साइनस की वजह से। लंबे समय तक मुंह से सांस लेने से गले में जलन और बदबूदार सांस की परेशानी भी बढ़ सकती है।

  2. कम पानी पीना
    सर्दियों में पानी की कमी भी सुबह सूखा गला होने का मुख्य कारण बनती है। यदि पूरे दिन पर्याप्त पानी नहीं पिया जाता, तो शरीर में डिहाइड्रेशन होता है और सुबह उठने पर गला सूखा महसूस होता है।

  3. एलर्जी और पोस्ट-नेजल ड्रिप
    धूल-मिट्टी, पालतू जानवर या अन्य एलर्जी पैदा करने वाले कारक गले में म्यूकस जमा कर सकते हैं। इससे भी सुबह उठते समय गला सूखा महसूस होने लगता है।

also read:- 1 दिन में कितने काजू खाने चाहिए? जानिए काजू खाने का बेस्ट तरीका और 5 बड़े फायदे

सुबह सूखा गला होने पर क्या करें?

यदि इन उपायों के बावजूद सुबह सूखा गला रहता है, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। कभी-कभी लगातार गले का सूखापन थायरॉइड या नींद से जुड़ी गंभीर समस्या का भी संकेत हो सकता है।

For English News: http://newz24india.in

Exit mobile version