ट्रेंडिंगमनोरंजन

मौनी रॉय को जमकर लगी हल्दी, सूरज के नाम की लगाई मेहंदी

गोवा में मौनी रॉय डेस्टिनेशन वेडिंग कर रही हैं। फैन्स इनके सेलिब्रेशन के फोटोज-वीडियोज देख काफी खुश हो रहे हैं। इंटरनेट पर मौनी का एक वीडियो सामने आया। जिसमें एक्ट्रेस एक बड़ी सी तांबे की उर्ली में गेंदे के फूलों के बीच बैठी नजर आ रही हैं। साथ ही सूरज भी बैठे हैं। दोनों व्हाइट कलर के आउटफिट में नजर आ रहे हैं।

एक्ट्रेस मौनी रॉय बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार संग 27 जनवरी को सात फेरे लेने वाली हैं। नागिन एक्ट्रेस की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। सोशल मीडिया पर मौनी की हेल्दी और मेहंदी सेरेमनी फोटोज-वीडियोज सामने आई हैं। गोवा में मौनी रॉय डेस्टिनेशन वेडिंग कर रही हैं। फैन्स इनके सेलिब्रेशन के फोटोज-वीडियोज देख काफी खुश हो रहे हैं। इंटरनेट पर मौनी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस एक बड़ी सी तांबे की उर्ली में गेंदे के फूलों के बीच बैठी नजर आ रही साथ ही सूरज भी बैठे हैं। दोनों व्हाइट कलर के आउटफिट में नजर आ रहे हैं।

इस समय चल रही है मेहंदी सेरेमनी
इस समय मेंहदी का कार्यक्रम चल रहा है। मौनी ने येलो लहंगा पहना है, जिसपर जरी का गोल्डन काम हुआ है। बालों को खुला रखा है और कुंदन मांग टीके और ईयररिंग्स के के साथ लुक को कम्प्लीट किया है। हाथों पर सूरज के नाम की मेहंदी लगवाते हुए मौनी रॉय एक्टर अर्जुन बिजलानी संग बूमेरैंग वीडियो में पोज दे रही हैं।

फैंस बरसा रहे हैं प्यार
हल्दी की रस्म में मौनी रॉय के चेहरे का निखार जगमगा उठा है। एक्ट्रेस के खूबसूरत चेहरे पर हल्दी का रंग चढ़ा देख फैंस उनकी इन तस्वीरों पर जमकर प्यार बरसा रहें हैं। मौनी ने अपनी हल्दी सेरेमनी में एक नहीं बल्कि दो आउटफिट्स कैरी किए। दोनों ही आउटफिट्स में मौनी गजब की खूबसूरत लग रहीं हैं।

उनका ये हल्दी लुक देख उनकी खूबसूरती पर दिल लूटा रहे फैंस के मुंह से बस एक ही आवाज सुनाई दे रही है। और वो है उफ्फ मौनी रॉय के इस ड्रीमिंग वेडिंग फंक्शन में एक्ट्रेस अपने होने वाले पति के साथ ट्विनिंग करती हुईं नजर आईं। एक्ट्रेस के हल्दी फंक्शन की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई हैं। हल्दी के फंक्शन पर पहली बार किसी हसीना को व्हाइट लहंगे में देखा होगा।

100 लोग होंगे शामिल

बता दें, मौनी रॉय 27 जनवरी को अपने बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं सभी रस्में निभाई भी जा रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कोरोना के बढ़ते केस देखते हुए मौनी और सूरज ने शादी की गेस्ट लिस्ट में केवल 100 लोग शामिल होने वाले हैं।

ऐसे हुई दोनों की मुलाकात

आपको बता दें मौनी रॉय और सूरज नांबियार की पहली मुलाकात दुबई में हुई थी। जिसके बाद दोनों ने डेट करना शुरू कर दिया था। दोनों ने कभी अपने रिलेशनशिप को कंफर्म नहीं किया मगर दोनों अक्सर साथ में पार्टी में नजर आते थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक मौनी ने साल 2021 का न्यू ईयर सूरज और उनकी फैमिली के साथ सेलिब्रेट किया था। उसके बाद वह सूरज के परिवार से मार्च में मंदिरा बेदी के घर मिली थीं। जिसके बाद दोनों की शादी की खबरें सामने आने लगी थीं।

Related Articles

Back to top button
Share This
हरियाणा की क्वीन Pranjal Dahiya के WOW लुक्स Anant-Radhika की शादी में आएंगे ये बॉलीवुड कपल्स Instagram की क्वीन Jannat Zubair के शानदार लुक्स 2024 में ये बॉलीवुड जोड़ियां बनेंगी Parents DDLJ की ‘सिमरन’ के शानदार Saree Looks
हरियाणा की क्वीन Pranjal Dahiya के WOW लुक्स Anant-Radhika की शादी में आएंगे ये बॉलीवुड कपल्स Instagram की क्वीन Jannat Zubair के शानदार लुक्स 2024 में ये बॉलीवुड जोड़ियां बनेंगी Parents DDLJ की ‘सिमरन’ के शानदार Saree Looks