रक्षा बंधन 2025: जानिए 8 या 9 अगस्त में कब मनाया जाएगा राखी का त्योहार, शुभ मुहूर्त और भद्रा का समय
रक्षा बंधन 2025, 8 या 9 अगस्त कब है? जानिए रक्षा बंधन की सही तारीख, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त और भद्रा का समय। पढ़ें रक्षा बंधन से जुड़ी सारी जानकारी।
रक्षा बंधन 2025 तारीख और शुभ मुहूर्त: भाई-बहन के रिश्ते को समर्पित रक्षा बंधन इस वर्ष काफी चर्चा में है, क्योंकि इस बार श्रावण पूर्णिमा की तिथि 8 अगस्त 2025, शुक्रवार दोपहर से शुरू होकर 9 अगस्त 2025, शनिवार दोपहर तक रहेगी। ऐसे में लोगों में असमंजस है कि राखी 8 अगस्त को मनाई जाएगी या 9 अगस्त को? इस लेख में हम आपको बताएंगे कि सही तारीख क्या है, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त कब है, और क्या इस बार भद्रा का साया पड़ेगा या नहीं।
रक्षा बंधन 2025 में कब है? (Raksha Bandhan 2025 Date in Hindi)
पंचांग के अनुसार श्रावण पूर्णिमा तिथि 8 अगस्त 2025 को दोपहर 2:12 बजे शुरू होकर 9 अगस्त 2025 को दोपहर 1:24 बजे समाप्त होगी। ऐसे में रक्षा बंधन का पर्व 9 अगस्त 2025, शनिवार को मनाया जाएगा।
क्या इस बार भद्रा का साया रहेगा?
रक्षा बंधन पर भद्रा का विशेष ध्यान रखा जाता है क्योंकि भद्रा काल में राखी बांधना अशुभ माना जाता है। लेकिन इस वर्ष 2025 में भद्रा 9 अगस्त को सूर्योदय से पहले ही समाप्त हो जाएगी, जिससे कोई बाधा नहीं रहेगी। आप दिन में शुभ मुहूर्त के अनुसार भाई को राखी बांध सकती हैं।
रक्षा बंधन 2025 राखी बांधने का शुभ मुहूर्त (Shubh Muhurat for Raksha Bandhan 2025)
-
शुभ समय: सुबह 06:18 AM से दोपहर 01:24 PM तक
-
मुहूर्त की कुल अवधि: 7 घंटे 6 मिनट
रक्षा बंधन का महत्व (Importance of Raksha Bandhan)
रक्षा बंधन, जिसे राखी का त्योहार भी कहते हैं, भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का प्रतीक है। इस दिन बहनें भाई की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। भाई अपनी बहनों को उपहार देकर जीवनभर उनकी रक्षा का वचन देते हैं। यह पर्व सिर्फ एक धागा नहीं, बल्कि रिश्ते का मजबूत बंधन है।
also read:- हरियाली तीज 2025: पहली बार व्रत रख रही हैं तो जानें पूजा…



