Select Page

दीपिका के पति रणवीर को लेकर परिणीति ने किया खुलासा, कहा बड़े बेशर्म हैं वो

दीपिका के पति रणवीर को लेकर परिणीति ने किया खुलासा, कहा बड़े बेशर्म हैं वो

परिणीति चोपड़ा को इन दिनों रियलिटी शो हुनरबाज में बतौर जज देखा जा रहा है। इसी दौरान उन्होंने एक्टर रणवीर सिंह को लेकर कुछ ऐसा बयान दे दिया है। जिसके चलते वह सुर्खियों में आ गई हैं। वहीं, फैंस उनकी इस बात को सुनकर हैरान हो रहे हैं।

गौरतलब है कि परिणीति और रणवीर एक साथ कई फिल्मों में दिख चुकें हैं। यहां तक कि एक्ट्रेस की डेब्यू फिल्म लेडीज वर्सेज रिक्की बहल भी रणवीर के साथ ही थी। बीते कुछ साल पहले ही वो फिल्म किल दिल में एक बार और साथ में दिखे थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, परिणीति ने फिल्म किल दिल के प्रमोशन के दौरान ही ये चौंकाने वाला खुलासा किया था।

परिणीति ने कहा कि वह बिना किसी हिचक के शूटिंग के दौरान किसी के भी मेकअप वैन में आराम से चली जाती हैं पर रणवीर की वैन में जाने से पहले उन्हें सोचना पड़ता है। इसके पीछे की वजह ये नहीं है कि वो वाशरूम में हैं या सो रहे हैं। बल्कि इसकी वजह ये होती है कि उन्होंने कपड़े पहने भी या नहीं।

परिणीति बताती हैं कि एक बार नहीं, बल्कि ऐसा कई बार हो चुका है। जब उन्होंने रणवीर की वैन में एंट्री की हो और वो बिना कपड़ो के हों। हालांकि, इस बात का रणवीर पर कोई असर नहीं होता, लेकिन उन्हें काफी फर्क पड़ता है। जिसके बाद वो बताती हैं कि फिल्म बैंड बाजा बारात के बाद ये सब बंद हो गया।

इसके अलावा एक्ट्रेस ने बताया कि रणवीर को पब्लिक में अपनी पैंट उतारना पसंद है। उन्होंने रणवीर के साथ हैप्पी बड्डे सॉन्ग की शूटिंग के दौरान का एक किस्सा शेयर किया। जिसमें उन्होंने बताया कि वो अपना मेकअप कर रही थी और जब इसके बाद पीछे मुड़ी तो रणवीर पैंट उतारकर खड़े थे। जिस पर एक्ट्रेस ने कहा कि वो सॉन्ग के लिए अपने आप को रेडी कर रहीं हैं और वो इस तरह की हरकतें कर रहे हैं। जिसके बाद रणवीर ने अपनी पैंट ऊपर कर ली। परिणीति का कहना है कि रणवीर बिल्कुल बेशर्म है।

Advertisement

Google NEWS

Advertisement

Web Stories

Share This
धनतेरस 2023 Happy Birthday Shah Rukh Khan SHAH RUKH KHAN HAIR SECRET Halloween 2023