धर्म

अगस्त 2025 त्योहार लिस्ट: जन्माष्टमी, राखी, गणेश चतुर्थी से हरतालिका तीज तक, जानें व्रत-त्योहार की डेट्स

अगस्त 2025 त्योहार लिस्ट: अगस्त 2025 में जन्माष्टमी, रक्षा बंधन, गणेश चतुर्थी, हरतालिका तीज जैसे प्रमुख व्रत-त्योहार मनाए जाएंगे। यहां पाएं अगस्त के सभी व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट और तारीखें।

अगस्त 2025 त्योहार लिस्ट: अगस्त का महीना धार्मिक दृष्टिकोण से बेहद खास होने वाला है। इस महीने हिंदू पंचांग के अनुसार कई प्रमुख व्रत और त्योहार पड़ते हैं। रक्षा बंधन (राखी), श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, हरतालिका तीज, गणेश चतुर्थी, कजरी तीज, ऋषि पंचमी, पिठोरी अमावस्या जैसे पावन पर्व इस महीने मनाए जाएंगे। साथ ही ग्रह-नक्षत्रों के कई महत्वपूर्ण गोचर भी इसी महीने होंगे।

अगर आप भी अगस्त 2025 में आने वाले व्रत और त्योहारों की पूरी जानकारी चाहते हैं, तो यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं अगस्त 2025 त्योहार लिस्ट, जिसमें सभी महत्वपूर्ण तिथियां और व्रत-उपवास की डिटेल्स दी गई हैं।

अगस्त 2025 त्योहार लिस्ट: (August 2025 Vrat Tyohar List):

 तिथि  व्रत/त्योहार
1 अगस्त मासिक दुर्गाष्टमी
4 अगस्त सावन का चौथा सोमवार
5 अगस्त चौथा मंगला गौरी व्रत, पुत्रदा एकादशी, दामोदर द्वादशी
6 अगस्त बुध प्रदोष व्रत
8 अगस्त वरलक्ष्मी व्रत, हयग्रीव जयंती
9 अगस्त रक्षा बंधन, गायत्री जयंती, नारली पूर्णिमा, संस्कृत दिवस, सावन पूर्णिमा व्रत
10 अगस्त भाद्रपद माह प्रारंभ, गायत्री जापम
12 अगस्त कजरी तीज, बहुला चतुर्थी, हेरम्ब संकष्टी
13 अगस्त नाग पंचमी
14 अगस्त बलराम जयंती, रांधण छठ
15 अगस्त श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, शीतला सातम
16 अगस्त दही हांडी, कालाष्टमी
17 अगस्त सिंह संक्रांति, सूर्य का गोचर, मलयालम नववर्ष
19 अगस्त अजा एकादशी
20 अगस्त बुध प्रदोष व्रत
21 अगस्त मासिक शिवरात्रि
22 अगस्त पिठोरी अमावस्या
23 अगस्त पोला पर्व, भाद्रपद अमावस्या
25 अगस्त वराह जयंती
26 अगस्त हरतालिका तीज, गौरी हब्बा
27 अगस्त गणेश चतुर्थी, विनायक चतुर्थी
28 अगस्त ऋषि पंचमी, संवत्सरी पर्व
30 अगस्त ललिता सप्तमी
31 अगस्त राधा अष्टमी, महालक्ष्मी व्रत प्रारंभ
  • 9 अगस्त 2025: बुध का कर्क राशि में उदय

  • 11 अगस्त 2025: बुध का कर्क राशि में मार्गी होना

  • 17 अगस्त 2025: सूर्य का सिंह राशि में गोचर

  • 21 अगस्त 2025: शुक्र का कर्क राशि में प्रवेश

  • 29 अगस्त 2025: बुध का कर्क राशि में अस्त होना

  • 30 अगस्त 2025: बुध का सिंह राशि में गोचर

अगस्त 2025 क्यों है खास?

  • इस महीने श्रावण मास का समापन और भाद्रपद मास की शुरुआत होती है।

  • कई स्त्रियों द्वारा रखे जाने वाले व्रत जैसे हरतालिका तीज, कजरी तीज और ऋषि पंचमी इस महीने हैं।

  • बच्चों और युवाओं में लोकप्रिय दही हांडी उत्सव भी जन्माष्टमी के साथ मनाया जाएगा।

  • गणेश भक्तों के लिए गणेश चतुर्थी एक विशेष पर्व है जो इस बार 27 अगस्त को मनाई जाएगी।

ALSO READ:- नाग पंचमी 2025 पूजा विधि: कैसे करें नाग देवता की पूजा?…

Related Articles

Back to top button