स्वास्थ्य

Over Eating Problem: खाना खाने के बाद भूख लगने का क्या कारण है? जानिए अधिक भूख लगना क्या कोई बीमारी है

Over Eating Problem: कुछ लोग जरूरत से अधिक खाते हैं। खाना खाने के बाद भी खाने का मन करता है। बार-बार भूख लगने से कई बीमारियां हो सकती हैं। जानिए अधिक भूख लगना क्या वाकई कोई बीमारी है?

Over Eating Problem: माना जाता है कि आहार और नींद की मात्रा को बढ़ाना उतना ही लाभदायक होगा। आपका शारीरिक काम खाने पर निर्भर करता है। वर्तमान में अधिकांश लोग अतिरिक्त खाने का शिकार हैं, हालांकि स्वस्थ रहने के लिए बहुत कम खाने की जरूरत होती है। ज्यादा खाने से कई बीमारियां होती हैं। वहीं कुछ लोगों को बहुत भूख लगती है। ऐसे लोगों को खाना खाने के बाद भी भूख लगती रहती है। अगर आपको भी जरूरत से ज्यादा भूख लगती है तो ये नॉर्मल नहीं है। ऐसा कई बीमारियों के कारण भी हो सकता है। जानिए किन कारणों से ज्यादा भूख लगती है।

ज्यादा भूख लगना क्या एक रोग है?

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि बार-बार भूख लगना नींद की कमी का परिणाम हो सकता है। जब आपकी नींद पूरी नहीं होती, भूख का संकेत देने वाला घ्रेलिन हार्मोन काफी बढ़ जाता है। ऐसे समय में बहुत भूख लगती है और बार-बार कुछ खाने की इच्छा होती है। रात में कम से कम सात से आठ घंटे की नींद जरूर लें।

डायबिटीज: शुगर के रोगियों को भी अधिक भूख लगती है। डायबिटीज में ग्लूकोज सेल्स तक नहीं पहुंच पाता, इसलिए व्यक्ति का बार-बार खाने का मन करता है। ज्यादा भूख लगने का एक कारण उच्च शुगर लेवल हो सकता है।

थायरॉइड: थायरॉइड होने पर भी लोगों को अधिक भूख लगती है। ऐसे लोगों को बार-बार खाने का मन करता है। हाइपरथायरॉयडिज्म होता है जब थायरॉइड हॉर्मोन बढ़ते हैं। इसे में मरीज को पेट खाली लगता है जिससे खाने का मन करने लगता है।

प्रोटीन की कमी- जो लोग प्रोटीन की कमी से जूझ रहे होते हैं उन्हें भी जरूरत से ज्यादा भूख लगती है। ऐसे लोगों को बार-बार खाने का मन करता है। प्रोटीन की कमी होने पर वो हार्मोन कम बनता है जिससे हमें पेट भरे होने का अहसास होता है। ऐसे में ज्यादा भूख लगती है।

स्ट्रेस और गुस्सा: गुस्से में या ज्यादा स्ट्रेस होने पर भी लोगों को भूख लगने लगती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि जब आप ज्यादा स्ट्रेस लेते हैं तो शरीर में कार्टिसोल हार्मोन काफी हाई हो जाता है। इस हार्मोन का सीधा असर भूख पर पड़ता है। इसलिए डिप्रेशन, एंग्जायटी में रहने वाले लोग दूसरों के मुकाबले ज्यादा खाते हैं

Related Articles

Back to top button