धर्म

Vastu Tips: ये पांच चीजें अपनी जेब में कभी न रखें, आ सकता है दुर्भाग्य

Vastu Tips: वास्तुशास्त्र कहता है कि जेब में कुछ चीजों को रखने से बचना चाहिए। इससे व्यक्ति के जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है, जिससे उन्हें जीवन और करियर में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र कहता है कि जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली पाने के लिए अपने दिनचर्या में कुछ छोटे-छोटे बदलावों पर खास ध्यान देना चाहिए। वास्तुशास्त्र कहता है कि हम अक्सर अपनी जेब में कुछ अशुभ चीजें रखते हैं। वहीं, कुछ चीजों को स्टॉक में रखने से धन और सुख मिलता है। माना जाता है कि बहुत सारी चीजें एक पॉकेट में रखने से नेगेटिविटी बढ़ सकती है। जिसका असर व्यक्ति के लाइफ और करियर पर पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि अपने पॉकेट में किन चीजों को रखने से बचना चाहिए?

फटा हुआ वॉलेट: वास्तुशास्त्र के अनुसार, कभी भी अपनी जेब में फटा हुआ वॉलेट या पर्स नहीं रखना चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा आ सकती है। जिससे धन की हानि या आर्थिक मामलों में तनाव हो सकता है। पुराने वॉलेट या पर्स को हटा दें और नए का इस्तेमाल करें। इससे धन लाभ के नए मौके मिल सकते हैं।

दवा: दवाओं को पॉकेट में रखना भी वास्तु के अनुसार अशुभ है। यह आपकी सेहत को प्रभावित कर सकता है। इसलिए भूलकर भी इन्हें जेब में न रखें। ऐसा करके आप सकारात्मक ऊर्जा को अपने जीवन में आकर्षित कर सकते हैं और स्वास्थ्य समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।

पुराने बिल: पुराने बिल, फटे नोट और विजिटिंग को जेब में रखना भी उचित नहीं माना जाता। यह माना जाता है कि यह नेगेटिविटी बढ़ाता है। आर्थिक दस्तावेजों को इसलिए एक फाइल में एकत्रित कर रखें। आप इस आदत को अपनाकर धन, वैभव और सुख-समृद्धि को ला सकते हैं। जरूरी दस्तावेजों को सुरक्षित रखें और बेकार बिल को बाहर फेंक दें।

धार्मिक कलावा या धागे: हम अक्सर धार्मिक स्थानों से लाए गए धागे या कलावे अपने जेब में रखते हैं। यह वास्तु में नेगेटिव एनर्जी का स्त्रोत है। यही कारण है कि इसे हमेशा पवित्र स्थान पर रखकर रकें। इससे जीवन में सक्रियता बढ़ सकती है।

नकारात्मक तस्वीरें: वास्तु के अनुसार, जेब में नकारात्मक ऊर्जा को दर्शाने वाली तस्वीरें जैसे ईर्ष्या क्रोध की भावना को उत्पन्न करने वाली तस्वीर भी नहीं रखना चाहिए। मान्यता है कि इसका आर्थिक स्थिति पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

Related Articles

Back to top button