Select Page

पोर्श ने लॉन्च की प्लैटिनम एडिशन केयेन हाइब्रिड एसयूवी, जानिए इसकी कीमत और खास‍ियत

पोर्श ने लॉन्च की प्लैटिनम एडिशन केयेन हाइब्रिड एसयूवी, जानिए इसकी कीमत और खास‍ियत

ऑटो डेस्‍क। पोर्श ने भारत में 2022 में 718 केमैन और 718 बॉक्सटर स्पोर्ट्स कार के लॉन्च के साथ शुरुआत की। जर्मन कार निर्माता ने अब भारत में केयेन प्लेटिनम एडिशन  1.47 करोड़ रुपए और केयेन ई-हाइब्रिड प्लेटिनम वर्ज 1.89 रुपए करोड़ में लॉन्च किया है। इनके साथ, पोर्श ने भारत में 1.48 करोड़ में केयेन कूप प्लेटिनम वर्जन और केयेन ई-हाइब्रिड कूप प्लेटिनम संस्करण 1.89 करोड़ में लॉन्च किया है। भारत में यह सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं। प्लेटिनम वर्जन विश्व स्तर पर करीब दो सप्ताह पहले ही सामने आया था। इससे पता चलता है कि पोर्श ने केयेन एसयूवी के स्‍पेशल एडिशन को देश में लाने के लिए समय बर्बाद नहीं किया है।

पोर्श केयेन प्लेटिनम और केयेन कूप प्लेटिनम वर्जन एक साटन प्लेटिनम पेंट फिनिश में कुछ एक्‍सक्‍लूसिव डिजाइन एलिमेंट को स्पोर्ट करते हैं। इनमें एयर इंटेक के लिए इनले और एलईडी रियर लाइट स्ट्रिप में इंटिग्रेटिड पोर्श लेटरिंग शामिल हैं। प्लेटिनम एडिशन मॉडल 21-इंच आरएस स्पाइडर डिज़ाइन अलॉय व्‍हील, स्पोर्ट टेलपाइप और ब्लैक साइड विंडो ट्रिम्स के साथ आते हैं। ये ब्रश एल्युमिनियम डोर सिल्स, टेक्सचर्ड एल्युमीनियम इंटीरियर पैकेज और सिल्वर रंग के ट्रिम्स के अतिरिक्त हैं।

कॉस्मेटिक बदलाव के अलावा, पोर्श केयेन प्लेटिनम एडिशन पोर्श डायनेमिक लाइट सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, बोस साउंड सिस्टम, एम्बिएंट लाइटिंग, आठ-वे लेदर स्पोर्ट्स सीट, डैशबोर्ड पर एनालॉग वॉच और आगे और पीछे के हेडरेस्ट पर पोर्श लोगो साथ आता है। ये 12.3 इंच के टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पोर्श एडवांस्ड कॉकपिट, ऑटोमैटिक एसी और पीसीएम (पोर्श कम्युनिकेशन मैनेजमेंट सिस्टम) जैसे प्रावधानों के अतिरिक्त हैं, जो रीयल-टाइम ट्रैफिक सूचना, गंतव्य पर उपलब्ध पार्किंग स्थान, वाहन टेलीमैटिक्स जैसी जानकारी प्रदान करता है।

 

Google NEWS

Advertisement

Web Stories

Share This
धनतेरस 2023 Happy Birthday Shah Rukh Khan SHAH RUKH KHAN HAIR SECRET Halloween 2023