राज्यदिल्ली

आप ने शुरू किया ‘सिग्नेचर अभियान’, लोगों को कानून चाहिए न कि भाजपा के झूठे वादे: संजीव झा

AAP विधायक संजय झा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए सिग्नेचर अभियान शुरू किया और लोगों के लिए कानून की मांग की।

आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक संजय झा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली की जनता अब खोखले वादों पर भरोसा नहीं करती, बल्कि उन्हें ठोस कानून और स्थायी समाधान चाहिए।

उन्होंने बताया कि राजधानी की 91 कॉलोनियों में O ज़ोन के कारण लोगों में लगातार डर का माहौल बना हुआ है कि कहीं उनके घरों पर बुलडोजर न चल जाए। इस वजह से हजारों परिवार मानसिक तनाव में जी रहे हैं।

संजय झा ने कहा कि भाजपा नेता लगातार आश्वासन तो दे रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद कई इलाकों में घरों को तोड़ा जा चुका है, जिससे जनता का भरोसा पूरी तरह टूट गया है।

ALSO READ:- मनीष सिसोदिया ने विदेश नीति पर उठाए सवाल, भारतीयों की मौत…

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा केवल बयानबाजी कर रही है, जबकि लोगों की वास्तविक समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा। संजय झा ने कहा कि अब जनता को झूठे वादों की नहीं बल्कि संसद में कानून बनाकर स्थायी राहत की जरूरत है।

इसी मांग को आगे बढ़ाते हुए आम आदमी पार्टी ने ‘सिग्नेचर अभियान’ की शुरुआत की है, ताकि जनता की आवाज को एकजुट कर संसद तक पहुंचाया जा सके।

संजय झा ने कहा कि यह सिग्नेचर अभियान उन सभी लोगों के लिए है जो अपने घरों को बचाने और सुरक्षित भविष्य की मांग कर रहे हैं। उन्होंने भाजपा से अपील की कि वह वादों के बजाय कानून बनाकर लोगों को राहत दे।

उन्होंने दोहराया कि जब तक स्पष्ट कानून नहीं बनता, तब तक दिल्ली की लाखों जनता अनिश्चितता और डर के माहौल में जीने को मजबूर रहेगी।

For English News: http://newz24india.in

Related Articles

Back to top button