OnePlus Nord 6 लॉन्च डेट कंफर्म: 9000mAh बैटरी और दमदार फीचर्स के साथ
OnePlus Nord 6 भारत में 7 अप्रैल को लॉन्च होगा। 9000mAh बैटरी, स्नैपड्रैगन 8s Gen 4 और 12GB RAM के साथ मिलेगा।
OnePlus ने आखिरकार OnePlus Nord 6 को भारतीय बाजार में लॉन्च करने की तारीख कंफर्म कर दी है। इस फोन का लॉन्च अगले महीने यानी 7 अप्रैल शाम 7 बजे होगा। कंपनी ने बताया है कि यह स्मार्टफोन ग्राहकों को दमदार बैटरी और हाई-परफॉर्मेंस फीचर्स के साथ मिलेगा।
OnePlus Nord 6 के प्रमुख फीचर्स
OnePlus Nord 6 में 9000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जिससे यूजर्स को लंबा बैकअप मिलेगा। इसके अलावा, फोन को तीन आकर्षक कलर्स में पेश किया जाएगा: होलोग्राफिक क्विक सिल्वर, फ्रेश मिंट और लो-रिफ्लेक्शन पिच ब्लैक।
कंपनी की ऑफिशियल साइट पर इस फोन के लिए अलग माइक्रोसाइट बनाई गई है। माइक्रोसाइट के अनुसार, OnePlus Nord 6 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s Gen 4 चिपसेट मिलेगा। फोन में 12GB RAM और 256GB स्टोरेज भी दी गई है। इसके अलावा यह फोन G2 Wi-Fi चिप सपोर्ट करेगा और 165fps पर शानदार परफॉर्मेंस देगा।
also read:- Vivo T5x 5G की पहली सेल शुरू, जानिए कीमत और फीचर्स
कैमरा और डिस्प्ले
हालांकि कंपनी ने डिस्प्ले साइज और कैमरा मेगापिक्सल के बारे में अभी खुलासा नहीं किया है, लेकिन उम्मीद है कि जैसे-जैसे लॉन्च की तारीख नजदीक आएगी, कंपनी OnePlus Nord के सभी फीचर्स का खुलासा करेगी।
संभावित कीमत
91Mobiles की रिपोर्ट के अनुसार, OnePlus Nord 6 की कीमत भारत में 30,000 से 40,000 रुपये के बीच हो सकती है। इस बजट में यह फोन Redmi, Realme, Nothing और Motorola के स्मार्टफोन्स को टक्कर देगा। सटीक कीमत का खुलासा तो लॉन्च के समय ही होगा।
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



