बिग बॉस 19 की पहली विदेशी कंटेस्टेंट Natalia Janoszek के बारे में जानिए।
Bigg Boss 19 Contestant Natalia Janoszek: सलमान खान के फेमस रियलिटी शो बिग बॉस 19 का इंतजार लगभग खत्म होने वाला है। यह शो 24 अगस्त से टेलिकास्ट होना शुरू होगा और हर बार की तरह इस बार भी कंटेस्टेंट्स की सूची में कुछ खास नाम शामिल हैं। इस बार घर में पॉलिश एक्ट्रेस और मल्टीटैलेंटेड पर्सनालिटी Natalia Janoszek भी नजर आने वाली हैं, जो इस शो की पहली विदेशी कंटेस्टेंट हैं। आइए जानते हैं कौन हैं Natalia Janoszek और उनका बॉलीवुड में सफर।
Natalia Janoszek कौन हैं?
Natalia Magdalena Janoszek एक पॉलिश एक्ट्रेस, सिंगर, लेखक और टीवी पर्सनालिटी हैं। उन्होंने कई ब्यूटी पेजेंट्स में भाग लिया और बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनाई है। Natalia को उनकी एरोटिक थ्रिलर फिल्म ‘365 Days’ के लिए भी जाना जाता है। इसके अलावा, Natalia एक बेहतरीन डांसर भी हैं और पॉलिश रियलिटी शो में भी हिस्सा ले चुकी हैं। उन्होंने अपनी किताब “Behind the Scenes of Bollywood” में बॉलीवुड की दुनिया का अनुभव साझा किया है।
View this post on Instagram
also read:- Kunickaa Sadanand कौन हैं? बिग बॉस 19 के प्रीमियर के बाद…
बॉलीवुड में Natalia Janoszek की भूमिका
Natalia ने इंडियन थ्रिलर फिल्म “Chicken Curry Law” में माया जॉन्सन का किरदार निभाया था, जो एक रेप विक्टिम की भूमिका में थी। इस फिल्म में उनके साथ कई नामचीन कलाकार जैसे आशुतोष राणा, अमन वर्मा और मकरंद देशपांडे थे। यह फिल्म अमेजन प्राइम पर उपलब्ध है।
इसके अलावा, Natalia ने हाल ही में अक्षय कुमार की मल्टी स्टारकास्ट फिल्म ‘हाउसफुल 5’ में भी काम किया है। उनकी यह भूमिका दर्शकों के बीच खूब पसंद की गई।
बिग बॉस 19 में Natalia Janoszek की एंट्री
बिग बॉस 19 की इस बार की थीम ‘घरवालों की सरकार’ है, जिसमें कंटेस्टेंट्स के स्वभाव और टैलेंट को देखते हुए गेम खेला जाएगा। Natalia की मौजूदगी शो में एक नया रंग और ग्लोबल टच लेकर आएगी। उनके बॉलीवुड और पॉलिश फिल्म इंडस्ट्री के अनुभव से शो के अंदर नए ड्रामा और मसाले का भरपूर इंतजार किया जा रहा है।
For More English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



