आलोक इंडस्ट्रीज का शेयर ट्रंप टैरिफ के असर के बीच ₹17 पर फिसला, निवेशकों में बेचने की होड़
क्या है आलोक इंडस्ट्रीज का बैकग्राउंड?
आलोक इंडस्ट्रीज एक जानी-मानी भारतीय टेक्सटाइल कंपनी है, जो यार्न, फैब्रिक, होम टेक्सटाइल और गारमेंट्स के निर्माण में सक्रिय है। इसे रिलायंस इंडस्ट्रीज और JM Financial ने NCLT (नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल) की प्रक्रिया के तहत अधिग्रहित किया था। हालांकि यह शेयर पेनी स्टॉक की श्रेणी में आता है, लेकिन इसकी लोकप्रियता का बड़ा कारण रिलायंस ग्रुप की मजबूत साख है।
also read:- AC और टीवी के दाम होंगे कम? ICEA ने GST स्लैब में बदलाव…
गिरावट का ट्रेंड
-
शेयर की वर्तमान कीमत: ₹17.61
-
1 साल में गिरावट: लगभग 38%
-
3 महीने और 1 सप्ताह में भी गिरावट
-
कंपनी की वित्तीय स्थिति नकारात्मक बनी हुई है
-
वोलाटिलिटी मध्यम है लेकिन रिस्क हाई
तिमाही नतीजों में क्या दिखा?
जून 2025 के अनुमानित नतीजे:
-
शुद्ध घाटा: ₹176.48 करोड़ (जून 2024 में था ₹197.51 करोड़ लगभग 10.65% की सुधार)
-
EBITDA: ₹17.26 करोड़ (जून 2024 में था ₹30.57 करोड़ लगभग 43.54% की गिरावट)
-
शुद्ध बिक्री: ₹884.52 करोड़ (जून 2024 में ₹968.67 करोड़ थी 8.69% की गिरावट)
इन आंकड़ों से साफ है कि कंपनी की कमाई और मुनाफा दोनों पर दबाव बना हुआ है। लागत में बढ़ोतरी, एक्सपोर्ट में मंदी और अमेरिकी नीतियों को लेकर अनिश्चितता इसका बड़ा कारण माने जा रहे हैं।
For More English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



