टिहरी झील महोत्सव का चार दिवसीय आगाज, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया उद्घाटन
उत्तराखंड में चार दिवसीय टिहरी झील महोत्सव का शुभारंभ, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया उद्घाटन। साहसिक खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रम और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा।
उत्तराखंड में पर्यटन को नई ऊंचाई देने के लिए चार दिवसीय टिहरी झील महोत्सव का शुभारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोटी कालोनी में आयोजित इस महोत्सव का उद्घाटन किया। यह महोत्सव 6 से 9 मार्च तक चलेगा और इसे सफल बनाने के लिए उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद और जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार हैं।
टिहरी झील महोत्सव का मुख्य उद्देश्य टिहरी जिले को प्रमुख टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करना और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन को बढ़ावा देना है। इस दौरान टूरिस्ट्स के लिए साहसिक खेल जैसे ट्रैकिंग, माउंटेन बाइकिंग, रॉक क्लाइंबिंग और राफ्टिंग की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अलावा, स्थानीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों, मास्टर शेफ प्रतियोगिता, फैशन शो, फोटोग्राफी और सोशल मीडिया रील प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा।
ALSO READ:- पश्चिम बंगाल में परिवर्तन यात्रा में उत्तराखंड के सीएम…
पुरस्कार और प्रतियोगिताएं
टिहरी झील महोत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों को इनाम के अवसर मिलेंगे। मास्टर शेफ, फोटोग्राफी, पेटिंग, रैप सिंगिंग, ग्रुप फैशन शो और मिस्टर व मिस टिहरी प्रतियोगिताओं में विजेताओं को नगद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। प्रथम विजेता को 1,00,000 रुपए, दूसरे स्थान के विजेता को 50,000 रुपए और तीसरे स्थान के विजेता को 25,000 रुपए मिलेंगे। इसके अलावा, 10 प्रतिभागियों को 5,000 रुपए के सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस टिहरी झील महोत्सव से न केवल टिहरी झील का पर्यटन बढ़ेगा बल्कि स्थानीय युवाओं को रोजगार और विकास के नए अवसर भी मिलेंगे। उन्होंने आयोजकों और जिला प्रशासन को महोत्सव को सफल बनाने के लिए शुभकामनाएं दी।
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



