सारा अली खान की केदारनाथ एंट्री पर रोक, मंदिर प्रशासन ने मांगा एफिडेविट
सारा अली खान की केदारनाथ एंट्री पर रोक, मंदिर प्रशासन ने एफिडेविट में सनातनी होने का प्रमाण मांगा। सालाना दर्शन पर अब लागू नया नियम।
बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान अब केदारनाथ धाम के दर्शन इतनी आसानी से नहीं कर पाएंगी। मंदिर प्रशासन ने नया नियम लागू करते हुए कहा है कि उन्हें दर्शन के लिए एफिडेविट जमा करना होगा, जिसमें यह स्पष्ट करना होगा कि वे सनातनी हैं।
सारा अली खान की केदारनाथ यात्रा उनके लिए हमेशा खास रही है। वे हर साल यहां दर्शन करने जाती हैं और अपने अनुभव की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। लेकिन अब बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) ने घोषणा की है कि गैर-सनातनी व्यक्तियों को मंदिर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
also read: हंसिका मोटवानी तलाक के बाद पहली बार आईं नजर, स्वर्ण मंदिर…
BKTC के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जो भी सनातन धर्म में आस्था रखते हैं, उन्हें ही दर्शन की अनुमति होगी। उन्होंने सारा अली खान का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें भी दर्शन के लिए एफिडेविट देना होगा और यह बताना होगा कि वे सनातनी हैं।
View this post on Instagram
सारा अली खान के लिए यह नियम खास इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि उनकी 2016 में आई डेब्यू फिल्म ‘केदारनाथ’ की शूटिंग इसी मंदिर में हुई थी। इस फिल्म के बाद से सारा का इस धाम से गहरा लगाव है और वे हर साल बाबा के दर्शन के लिए आती रही हैं।
अब सवाल यह है कि सारा अली खान इस नए नियम के तहत कैसे मंदिर दर्शन करेंगी। इस पर उनकी प्रतिक्रिया अभी बाकी है, जो फैंस और मीडिया के लिए उत्सुकता का विषय बनी हुई है।’
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



