Oscars 2026 में प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के साथ रेड कार्पेट पर ग्लैमरस एंट्री की, उनका व्हाइट गाउन और स्टाइलिश लुक सबका ध्यान खींचा।
Oscars 2026 में बॉलीवुड की ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस के साथ रेड कार्पेट पर एंट्री कर सभी का ध्यान खींचा। इस खास मौके पर प्रियंका ने एक शानदार व्हाइट स्ट्रैपलेस गाउन पहना था, जो उनके ग्लैमरस लुक को और निखार रहा था। उनका ये लुक डायमंड नेकलेस और ब्लैक पॉइंटेड हील्स के साथ कंप्लीट किया गया।
इस साल Oscars 2026 में प्रियंका चोपड़ा बतौर अवॉर्ड प्रेजेंटर शामिल हुई थीं। उन्होंने स्पैनिश एक्टर जेवियर बार्डेम के साथ मिलकर ‘बेस्ट इंटरनेशनल फीचर’ फिल्म कैटेगरी के विनर्स का नाम घोषित किया।
रेड कार्पेट पर प्रियंका और निक जोनस ने एक साथ पोज दिए और पैपराजी के सामने कई प्यारे पल शेयर किए। प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज में तैयारियों की झलकियां भी साझा कीं, जिसमें उनका गाउन, मेकअप और टीम के साथ फाइनल टच देने के मोमेंट्स नजर आए।
also read:- मशहूर सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट मार्से पेड्रोजो का निधन,…
Oscars 2026 के इस खास मौके पर प्रियंका का क्लासिक ग्लैमरस लुक और निक जोनस का स्टाइलिश ब्लैक वेलवेट टक्सीडो कपल के लिए चर्चा का विषय बना। प्रियंका ने अपने बालों को सीधा और स्लीक रखा और मेकअप को सॉफ्ट और ग्लोइंग रखा।
बॉलीवुड फैन्स और ग्लोबल फैंस ने सोशल मीडिया पर प्रियंका और निक जोनस की इस रेड कार्पेट एंट्री की जमकर तारीफ की। Oscars 2026 में प्रियंका का ये लुक उनके ग्लोबल फैशन स्टेटमेंट को और मजबूत कर गया।
इस तरह Oscars 2026 में प्रियंका चोपड़ा ने अपने ग्लैमरस लुक और प्रेजेंटर रोल के साथ सभी का ध्यान आकर्षित किया और बॉलीवुड का नाम दुनियाभर में रोशन किया।
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



