राज्यपंजाब

AIM Congress 2026: पंजाब के औद्योगिक विकास को वैश्विक मंच पर पेश करने का मौका, अमन अरोड़ा को मिला दुबई कार्यक्रम का निमंत्रण

दुबई में आयोजित होगी Annual Investment Meeting 2026, पंजाब की निवेश नीतियों और विकास मॉडल को दुनिया के सामने रखने की तैयारी

AIM Congress 2026 में अमन अरोड़ा को मिला निमंत्रण, दुबई में पंजाब की निवेश नीतियों और औद्योगिक विकास को वैश्विक मंच पर पेश किया जाएगा।

पंजाब सरकार के लिए एक बड़ी उपलब्धि के रूप में AIM Congress 2026 (Annual Investment Meeting) में शामिल होने का अवसर मिला है। पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि उन्हें दुबई, संयुक्त अरब अमीरात में 7 से 9 सितंबर 2026 तक आयोजित होने वाले इस अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आधिकारिक निमंत्रण प्राप्त हुआ है।

उन्होंने कहा कि यह आयोजन पंजाब के औद्योगिक विकास, निवेश संभावनाओं और राज्य सरकार की उद्योग-हितैषी नीतियों को वैश्विक स्तर पर प्रस्तुत करने का एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा।

दुनियाभर के निवेशक और नीति निर्माता होंगे शामिल

AIM Congress 2026 में दुनियाभर के नीति निर्माता, निवेशक, उद्योग जगत के प्रतिनिधि और सरकारी अधिकारी हिस्सा लेंगे। इस मंच के माध्यम से पंजाब अपनी निवेश-अनुकूल नीतियों, औद्योगिक विकास की योजनाओं और राज्य में मौजूद कारोबारी अवसरों को अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सामने रख सकेगा।

अमन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार लगातार ऐसे प्रयास कर रही है, जिससे राज्य में नए निवेश को आकर्षित किया जा सके और उद्योगों के लिए बेहतर माहौल तैयार हो।

ALSO READ:- पंजाब बीजेपी को बड़ा झटका: पूर्व विधायक बलविंदर सिंह लाडी…

पंजाब में निवेश और रोजगार बढ़ाने पर जोर

उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवालऔर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य पंजाब को उद्योग और निवेश के क्षेत्र में मजबूत बनाना है।

सरकार की ओर से उद्योगों को सुविधाएं देने, नई परियोजनाओं को प्रोत्साहित करने और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं।

वैश्विक मंच पर पंजाब की नई पहचान बनाने की कोशिश

AIM Congress 2026 में पंजाब की भागीदारी को राज्य के आर्थिक विकास के लिए अहम माना जा रहा है। इस कार्यक्रम के जरिए पंजाब सरकार विदेशी निवेशकों के साथ संवाद स्थापित कर सकती है और राज्य में निवेश की संभावनाओं को बढ़ावा देने की दिशा में आगे बढ़ सकती है।

अमन अरोड़ा ने उम्मीद जताई कि यह अंतरराष्ट्रीय मंच पंजाब के उद्योग क्षेत्र को नई दिशा देने और राज्य में आर्थिक विकास को गति देने में मददगार साबित होगा।

For English Newshttp://newz24india.in

Related Articles

Back to top button