राज्यदिल्ली

दिल्ली मौसम अपडेट: आज झमाझम बारिश के आसार, पूरे दिन छाए रहेंगे बादल; IMD ने जारी किया ताजा पूर्वानुमान

दिल्ली में आज हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। IMD के अनुसार पूरे दिन बादल छाए रहेंगे और तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मानसून का असर लगातार बना हुआ है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार गुरुवार को भी शहर के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। दिनभर आसमान में बादल छाए रहेंगे, जिससे लोगों को तेज धूप से राहत मिल सकती है। हालांकि, बारिश के बीच उमस लोगों को परेशान कर सकती है।

सुबह से रात तक बारिश की संभावना

मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, सुबह से दोपहर के बीच कई स्थानों पर हल्की बारिश और कुछ इलाकों में मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं रात के समय भी कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने के आसार हैं।

तापमान में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं

IMD के अनुसार, अगले सात दिनों तक दिल्ली के अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। आज अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

बुधवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.7 डिग्री कम था। इस दौरान हवा में नमी का स्तर 67 प्रतिशत से 100 प्रतिशत के बीच दर्ज किया गया।

ALSO READ:- ई-20 पेट्रोल नीति पर अरविंद केजरीवाल का केंद्र पर हमला,…

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम?

बीते 24 घंटों के दौरान दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई। इस दौरान न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट और अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखी गई।

दिन के समय दक्षिण-पूर्व दिशा से 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। मौसम में बदलाव के कारण लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली, लेकिन नमी के कारण उमस बनी रही।

आने वाले दिनों का मौसम पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार 31 जुलाई से 2 अगस्त के बीच दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश जारी रह सकती है। वहीं 3 अगस्त को सुबह से दोपहर के बीच राजधानी के कई इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल मानसून की गतिविधियां सक्रिय बनी हुई हैं, इसलिए अगले कुछ दिनों तक बादल, रुक-रुक कर बारिश और सामान्य तापमान का दौर जारी रहने की संभावना है।

For English Newshttp://newz24india.in

Related Articles

Back to top button