ट्रेंडिंग

सोने-चांदी के दामों में गिरावट जारी, दिल्ली से चेन्नई तक सस्ता हुआ गोल्ड; जानें आज का लेटेस्ट रेट

सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट जारी है। जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में आज का लेटेस्ट गोल्ड रेट।

देश के सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। डॉलर की मजबूती और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोर रुझान के कारण कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है। इसका सीधा असर घरेलू बाजारों में भी देखने को मिल रहा है।

विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों और निवेशकों की सुरक्षित निवेश (Safe Haven) की मांग में बदलाव के चलते सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।

प्रमुख शहरों में सोने का आज का रेट

देश के अलग-अलग शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमतों में मामूली अंतर देखने को मिल रहा है।

दिल्ली में सोने का भाव

Delhi में 24 कैरेट सोना ₹144470 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹132440 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

मुंबई में रेट

Mumbai में 24 कैरेट गोल्ड ₹144320 और 22 कैरेट ₹132290 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।

चेन्नई में सबसे ऊंचा भाव

Chennai में सोने की कीमत थोड़ी अधिक है, जहां 24 कैरेट गोल्ड ₹145630 और 22 कैरेट ₹133490 प्रति 10 ग्राम पर है।

also read:- Today Gold Price: सोना फिर हुआ सस्ता: 24 और 22 कैरेट…

अन्य प्रमुख शहरों के रेट

अहमदाबाद: 24K ₹144370 | 22K ₹132340
कोलकाता: 24K ₹144320 | 22K ₹132290
हैदराबाद: 24K ₹144320 | 22K ₹132290
जयपुर: 24K ₹144470 | 22K ₹132440
लखनऊ: 24K ₹144470 | 22K ₹132440
चंडीगढ़: 24K ₹144470 | 22K ₹132440

चांदी की कीमतों में भी गिरावट

सोने के साथ- सोने-चांदी की कीमतों में भी नरमी देखने को मिल रही है। ताजा आंकड़ों के अनुसार चांदी ₹244900 प्रति किलोग्राम के आसपास कारोबार कर रही है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर की कीमत करीब 60.48 डॉलर प्रति औंस दर्ज की गई है, जिससे घरेलू बाजार पर दबाव बना हुआ है।

क्या आगे बढ़ सकते हैं सोने-चांदी के दाम?

मार्केट विशेषज्ञों का मानना है कि मौजूदा गिरावट अस्थायी हो सकती है। Swiss Asia Capital के CIO जुएर्ग कीनर के अनुसार, लंबी अवधि में सोना और चांदी दोनों ही नए रिकॉर्ड स्तर छू सकते हैं।

उनका कहना है कि अगर वैश्विक महंगाई फिर से बढ़ती है, तो निवेशक सुरक्षित विकल्पों की ओर रुख करेंगे, जिससे सोने-चांदी की मांग बढ़ सकती है।

For English News: http://newz24india.in

Related Articles

Back to top button