स्वास्थ्य

Weight Loss By Ayurveda: सुबह खाली पेट हल्दी, अदरक और करी पत्ता चबाकर मोटापा कम करने का ये आयुर्वेदिक तरीका लाभदायक

Weight Loss By Ayurveda: आयुर्वेद में वजन कम करने के उपाय बताए गए हैं। विशेष लाइफस्टाइल आदतों का पालन करना आपको वजन कम करना आसान बना सकता है। जानिए आयुर्वेदिक तरीके से वजन घटाने के उपाय और डाइट।

Weight Loss By Ayurveda: वजन कम करने वाले लोग बहुत मेहनत करते हैं। आयुर्वेद में कई जड़ी बूटियों का उपयोग मोटापा कम करने के लिए किया जाता है। जो शरीर में सूजन को कम करते हैं और मेटाबॉलिज्म को तेज करते हैं। यदि आप प्राकृतिक रूप से वजन कम करना चाहते हैं तो कुछ आयुर्वेदिक तरीके अपना लें। इससे मोटापा कम करना आसान होगा। आयुर्वेदिक रूप से बताई गई इन चीजों का सेवन करने और अपनी दिनचर्या और लाइफस्टाइल को सुधारने से मोटापा कम हो सकता है।

सुबह उठने से पहले क्या खाना चाहिए?

सुबह उठकर पहले एक टुकड़ा हल्दी, एक टुकड़ा अदरक और आठ से दस पत्ते करी पत्ता चबाने चाहिए। ऐसा करते समय उकड़ू बैठना चाहिए। इसे चबाने के बाद एक गिलास गर्म पानी पीना चाहिए। आपको सप्ताह में दो या तीन दिन ऐसा करना चाहिए। हर्बल टी पी भी एक विकल्प है। तुससी दालचीनी, सौंफ और जीलोय का काढ़ा मिलाकर पी लें। आपको ऐसा हफ्ते में 2-3 से ज्यादा नहीं करना है। किसी दिन अदरक, हल्दी और करी पत्ता खाना चाहिए, तो दूसरे दिन काढ़ा पीना चाहिए। रोजाना ऐसा करेंगे तो शरीर को इसकी आदत हो जाएगी और फिर ये असर करना कम कर देगा।

वसा कम करने के लिए नाश्ते में क्या खाएं?

अब नाश्ते में अपने वजन का 10वां हिस्सा फल खाएं। यानि 70 किलो के होने पर 700 ग्राम फल खाएं। फिर आप जो भी रुटीन में नाश्ता खाते हैं वो खा लें। पहले फल खाएं और उसके तुरंत बाद नाश्ता कर लें।

लंच में मोटापा घटाने के लिए क्या खाएं

लंच करते समय अपने वजन का पांचवां भाग सलाद खाएं। इसके बाद अपने हिसाब से दाल, रोटी, चावल, सब्जी, दही आदि खाएं। कितने भोजन होने पर कोई प्रतिबंध नहीं है।

वसा कम करने के लिए डिनर में क्या खाएं

आपको अब रात को भी ऐसा ही करना चाहिए। सबसे पहले, सलाद या फल का पांचवां हिस्सा मिलाकर खा लें। फिर डिनर में रोटी, सब्जी, चावल या कोई भी चीज खाएं। हां कोशिश करें कि डिनर शाम को 6 बजे तक कर लें। इसके बाद पानी के अलावा कुछ भी न खाएं।

वजन कम करने के लिए फास्टिंग कितने घंटे करनी चाहिए?

इसी नियम को पालन करना चाहिए जब तक कि मोटापा कम न हो जाए। इसके लिए शाम छह बजे के बाद खाना नहीं खाना चाहिए और सुबह नौ बजे अपना पहला मील उठाना चाहिए। इसके बाद रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक अपनी फास्टिंग कर दें। यानि इन 12 घंटे में आप कुछ नहीं खाएंगे।

मोटापा कम करने का रामबाण मंत्र

मोटापा घटाना है तो खाने से जानवर से आने वाली या उससे बनी चीजें जैसे दूध, पनीर, दही, मीट, अंडा या दूसरी चीजें छोड़ दें। दूसरी चीज फैक्ट्री से आने वाली चीजें खाना बदं कर दें। इन दो चीजों को बंद करने से पीसीओडी, अल्सर, अपेंडिक्स, मोटापा, ओबेसिटी, डायबिटीज, गैस एसिडिटी की समस्या को कम किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button