जैतून का तेल और नींबू के शॉट्स: फायदे, नुकसान और डॉक्टर की राय
जैतून का तेल और नींबू के शॉट्स पीने के फायदे, नुकसान और डॉक्टर की सलाह। पाचन सुधार, वजन नियंत्रण और हॉर्मोन संतुलन के लिए जानें विशेषज्ञ की राय।
सोशल मीडिया पर स्वास्थ्य और फिटनेस से जुड़े नए ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन दिनों जैतून का तेल और नींबू के शॉट्स पीने का चलन काफी चर्चा में है। लोग इसे रोजाना लेने से शरीर में जमा गंदगी साफ होने, वजन घटाने और पाचन सुधारने जैसी गुणकारी बातें मान रहे हैं। लेकिन क्या यह वास्तव में इतना कारगर है? आइए जानते हैं विशेषज्ञ की राय।
शरीर में गंदगी सच में जमा होती है?
आयुर्वेदिक विशेषज्ञ और आशा आयुर्वेदा की डायरेक्टर, डॉक्टर चंचल शर्मा का कहना है कि शरीर में “गंदगी” का जमा होना ज्यादा मायने नहीं रखता। हमारी किडनी, लिवर और पाचन तंत्र शरीर के अपशिष्ट पदार्थों को स्वाभाविक रूप से बाहर निकालते हैं। नींबू और जैतून के तेल से टॉक्सिन्स निकालने में मदद मिल सकती है, लेकिन शरीर को पूरी तरह साफ करने का दावा करना सही नहीं है।
also read:- 8 घंटे से कम नींद लेने से दिमाग पर पड़ते हैं गंभीर असर
जैतून का तेल और नींबू के शॉट्स के प्रमुख फायदे
पाचन में सुधार – नींबू विटामिन C का प्राकृतिक स्रोत है और इसमें एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं। यह पाचन एंजाइम को सक्रिय रखते हैं, जबकि जैतून का तेल आंत को लुब्रिकेट करता है, जिससे कब्ज में राहत मिलती है।
लिवर सपोर्ट – यह ड्रिंक आपके पाचन शक्ति को मजबूत करता है और टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है।
हॉर्मोनल संतुलन – जैतून के तेल में मौजूद हेल्दी फैट महिलाओं के प्रजनन स्वास्थ्य और त्वचा की सुंदरता के लिए लाभकारी है।
वजन नियंत्रण – नियमित नींबू शॉट्स और एक्सरसाइज से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और वजन नियंत्रित रहता है।
सावधानियां
पेट में एसिडिटी या पित्त दोष वाले लोग खाली पेट नींबू शॉट्स न लें।
जैतून का तेल सीमित मात्रा में ही लें, अधिक सेवन से पेट दर्द, दस्त या उल्टी हो सकती है।
किसी भी आयुर्वेदिक नुस्खे को अपनाने से पहले डॉक्टर से सलाह अवश्य लें।
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



