Lava Bold 2 5G लॉन्च: 12GB रैम वाला बजट फोन अब सिर्फ ₹12,999 में
Lava Bold 2 5G भारत में लॉन्च: 12GB रैम, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और 50MP कैमरा के साथ बजट स्मार्टफोन। जानें कीमत, फीचर्स और बिक्री की तारीख।
Lava Bold 2 5G भारत में बजट स्मार्टफोन मार्केट में दस्तक दे चुका है। यह फोन 15,000 रुपए से कम के बजट में ग्राहकों के लिए उपलब्ध है और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7060 प्रोसेसर, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और 6GB रैम + 6GB वर्चुअल रैम जैसी शानदार खूबियों से लैस है।
Lava Bold 2 5G की कीमत और उपलब्धता
Lava Bold 2 5G का 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट ₹12,999 में लॉन्च किया गया है। बैंक ऑफर्स के साथ यह कीमत और भी आकर्षक हो जाती है। इस फोन की बिक्री 19 मार्च दोपहर 12 बजे से अमेज़न प्लेटफॉर्म पर शुरू होगी। ग्राहक इसे मिडनाइट ब्लैक और फेदर व्हाइट रंग में खरीद सकते हैं।
also read:- IQOO Z11x लॉन्च इंडिया 2026: 7200mAh बैटरी और Dimensity 7400 Turbo के साथ बजट स्मार्टफोन में धमाका
Lava Bold 2 5G की प्रमुख स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले: 6.67 इंच फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ
प्रोसेसर: 2.6GHz मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7060 प्रोसेसर
कैमरा सेटअप: 50MP एआई रियर सोनी कैमरा सेंसर
बैटरी क्षमता: 5000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
ऑपरेटिंग सिस्टम: एंड्रॉयड 15
Lava Bold 2 5G का मुकाबला
इस प्राइस रेंज में Lava Bold 2 , MOTOROLA g57 power 5G, REDMI Note 14 SE 5G, POCO M7 Plus 5G, Samsung Galaxy F06 5G और vivo T4x 5G के साथ टक्कर देगा। इसकी कीमत और फीचर्स इसे बजट सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बनाते हैं।
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



