सांस लेने में परेशानी? जानिए तुरंत ऑक्सीजन बढ़ाने के उपाय और शरीर में ऑक्सीजन लेवल कैसे बढ़ाएं
ऑक्सीजन की कमी से सांस लेने में तकलीफ हो सकती है। जानिए शरीर में ऑक्सीजन बढ़ाने के आसान और प्रभावी प्राकृतिक उपाय।
आजकल कई लोग सांस लेने में कठिनाई और थकान महसूस कर रहे हैं। ऐसा लगता है कि शरीर में ऑक्सीजन की कमी हो रही है। ऐसी स्थिति में तुरंत ध्यान देना जरूरी है। शरीर में सही ऑक्सीजन का स्तर न होना गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म दे सकता है। इस लेख में हम आपको ऑक्सीजन बढ़ाने के उपाय बताएंगे, जिससे आप आसानी से अपने शरीर में ऑक्सीजन लेवल बढ़ा सकते हैं।
शरीर में ऑक्सीजन का स्तर कितना होना चाहिए
सामान्य तौर पर, एक स्वस्थ व्यक्ति का ऑक्सीजन स्तर (SpO₂) 95% से 100% के बीच होना चाहिए। यदि यह स्तर 90% से नीचे गिर जाए, तो इसे गंभीर माना जाता है। ऐसे समय में तुरंत ऑक्सीजन बढ़ाने के उपाय अपनाना आवश्यक है।
ऑक्सीजन की कमी के कारण
सांस लेने में परेशानी और ऑक्सीजन की कमी के कई कारण हो सकते हैं:
- फेफड़ों की बीमारियां जैसे अस्थमा, सीओपीडी, निमोनिया
- ऊंचाई वाली जगह पर कम ऑक्सीजन
- खून की कमी और पोषण की कमी
- मानसिक तनाव, एंग्जाइटी और डिप्रेशन
- सांस से जुड़े संक्रमण
ऑक्सीजन की कमी के लक्षण
- सांस लेने में कठिनाई
- तेज़ सांस लेना
- चक्कर या भ्रम महसूस होना
- नीले होंठ या उंगलियों के सिरे
- तेज़ हृदयगति
- लगातार थकान
also read:- Summer Hair Masks: गर्मी में ऑयली स्कैल्प? शैंपू के दूसरे…
ऑक्सीजन बढ़ाने के उपाय
1. गहरी सांस लें
यदि आपको ऑक्सीजन की कमी महसूस हो रही है तो किसी खुली जगह पर जाएँ। आराम से बैठकर या लेटकर एक हाथ छाती पर और दूसरा पेट पर रखें। नाक से गहरी सांस लें और होंठों को सिकोड़कर धीरे-धीरे सांस बाहर छोड़ें। इसे 10 मिनट तक दोहराएं। यह ऑक्सीजन बढ़ाने के उपाय सबसे प्रभावी तरीके में से एक है।
2. भरपूर पानी पिएं
पानी पीने से फेफड़ों में जमा बलगम लूज होता है और सांस लेना आसान हो जाता है। प्रतिदिन 8-10 गिलास पानी पीने की कोशिश करें।
3. हल्की वॉक या व्यायाम करें
हल्की फिजिकल एक्टिविटी जैसे टहलना, स्ट्रेचिंग या योग करने से फेफड़ों की क्षमता बढ़ती है और ऑक्सीजन लेवल सुधरता है।
4. ऑक्सीजन बढ़ाने वाला भोजन
आयरन से भरपूर भोजन जैसे पालक, दालें, रेड मीट और एंटीऑक्सीडेंट युक्त चीजें जैसे बेरीज, नट्स और डार्क चॉकलेट फेफड़ों को स्वस्थ रखते हैं और ऑक्सीजन लेवल बढ़ाते हैं।
5. अनुलोम-विलोम और मेडिटेशन
तनाव कम करने और दिमाग को शांत रखने के लिए अनुलोम-विलोम करें। हल्का मेडिटेशन करें और रिलेक्सिंग म्यूजिक सुनें। यह भी एक प्रभावी ऑक्सीजन बढ़ाने के उपाय है।
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



