IPL 2026 से पहले KKR ने किया बड़ा ऐलान, आकाश दीप की जगह सौरभ दुबे को टीम में शामिल
KKR ने IPL 2026 से पहले आकाश दीप की जगह 28 साल के तेज गेंदबाज सौरभ दुबे को टीम में शामिल किया। जानें उनका प्रोफाइल और टीम अपडेट।
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने आईपीएल 2026 से पहले बड़ा निर्णय लिया है। टीम ने चोटिल आकाश दीप के रिप्लेसमेंट के तौर पर 28 साल के तेज गेंदबाज सौरभ दुबे को अपनी टीम में शामिल किया है।
आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने वाला है। 19वें सीजन की शुरुआत से पहले KKR को तेज गेंदबाजों की कमी का सामना करना पड़ रहा है। पहले ही हर्षित राणा और आकाश दीप चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। अब आकाश दीप के रिप्लेसमेंट के रूप में सौरभ दुबे को टीम में जगह दी गई है।
सौरभ दुबे की जानकारी
28 साल के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज सौरभ दुबे घरेलू क्रिकेट में विदर्भ का प्रतिनिधित्व करते हैं। इससे पहले वह सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा रह चुके हैं, लेकिन IPL में अब तक उन्होंने डेब्यू नहीं किया है।
also read: वैभव सूर्यवंशी IPL 2026: नेट्स में दिखाया धमाकेदार अंदाज,…
क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, आकाश दीप की गैरमौजूदगी में KKR ने दुबे को टीम में शामिल करने का फैसला किया। दुबे के खेल और क्षमता पर नज़र रखने वाले सुब्रोतो बनर्जी ने कहा कि वह एक प्रतिभाशाली गेंदबाज हैं और गेंद को दोनों तरफ स्विंग कराना जानते हैं। बनर्जी ने यह भी कहा कि नाइट राइडर्स मैनेजमेंट का यह निर्णय सही है और टीम के लिए फायदेमंद रहेगा।
हर्षित राणा का रिप्लेसमेंट अभी तय नहीं
KKR के अधिकारियों ने पुष्टि की कि सौरभ दुबे को टीम में शामिल कर लिया गया है, लेकिन हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट के लिए अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है। टीम अब भी उसके लिए सही विकल्प खोज रही है।
सौरभ दुबे का IPL इतिहास
दुबे पिछले दिसंबर में अबू धाबी में हुए मिनी-ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे। उनका नाम RAPP (Registered Available Player Pool) में 1215वें नंबर पर था और बेस प्राइस 30 लाख रुपये थी। IPL के नियम के मुताबिक किसी खिलाड़ी को विकल्प के रूप में टीम में शामिल करने के लिए RAPP का हिस्सा होना जरूरी है।
दुबे को पहले 2022 में SRH ने साइन किया था, लेकिन चोट के कारण वह उस सीजन में डेब्यू नहीं कर पाए थे। अभी तक दुबे ने 8 लिस्ट ए और 3 टी20 मैच खेल चुके हैं।
KKR के लिए सौरभ दुबे एक नई ताकत साबित हो सकते हैं और टीम की गेंदबाजी को मजबूती प्रदान करेंगे।
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



