खेलट्रेंडिंग

वैभव सूर्यवंशी का ट्राई-सीरीज में धमाका, अफगानिस्तान के खिलाफ 200 के स्ट्राइक रेट से खेली तूफानी पारी

वैभव सूर्यवंशी ने अफगानिस्तान ए के खिलाफ 22 गेंदों पर 44 रन बनाकर 200 के स्ट्राइक रेट से भारत को तेज शुरुआत दिलाई।

श्रीलंका में खेली जा रही त्रिकोणीय ए टीम वनडे सीरीज में युवा भारतीय बल्लेबाज Vaibhav Suryavanshi एक बार फिर सुर्खियों में हैं। अफगानिस्तान ए टीम के खिलाफ उन्होंने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए छोटी लेकिन बेहद प्रभावशाली पारी खेली और अपनी टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई।

भारतीय टीम की कप्तानी Tilak Varma कर रहे हैं और इस मुकाबले में ओपनिंग की जिम्मेदारी वैभव सूर्यवंशी और प्रभसिमरन सिंह ने संभाली। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर तेज शुरुआत दी और शुरुआती ओवरों में ही रन गति बढ़ा दी।

also read:- BCCI की बड़ी चूक के बाद बदला फैसला, रुतुराज गायकवाड़ ने…

अफगानिस्तान ए के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने 22 गेंदों पर 44 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 200 का रहा। इस दौरान उन्होंने नौ चौके लगाए लेकिन कोई छक्का नहीं जड़ा। वे बेहद समझदारी और आक्रामकता के साथ बल्लेबाजी करते नजर आए, हालांकि वह अपने अर्धशतक से पहले ही आउट हो गए। उन्हें अब्दुल्ला अहमदजई ने पवेलियन भेजा, लेकिन तब तक भारत का स्कोर 74 रन तक पहुंच चुका था और टीम को मजबूत आधार मिल चुका था।

इससे पहले श्रीलंका ए के खिलाफ खेले गए पहले मुकाबले में वैभव का प्रदर्शन फीका रहा था, जहां वे 12 गेंदों पर 14 रन बनाकर आउट हो गए थे। लेकिन दूसरे ही मैच में उन्होंने शानदार वापसी करते हुए अपनी क्षमता का परिचय दिया और यह साबित किया कि वे लंबी रेस के खिलाड़ी हैं।

इस ट्राई सीरीज में भारत, श्रीलंका और अफगानिस्तान की ए टीमें हिस्सा ले रही हैं और सभी टीमें एक-दूसरे से दो-दो मैच खेलेंगी। लीग स्टेज के बाद शीर्ष दो टीमें फाइनल में प्रवेश करेंगी। भारत के अभी दो मुकाबले बाकी हैं, जिसमें 15 जून को श्रीलंका ए के खिलाफ और 17 जून को अफगानिस्तान ए के खिलाफ मैच खेला जाएगा।

For English News: http://newz24india.in

Related Articles

Back to top button