राज्यपंजाब

कुलदीप सिंह धालीवाल ने PM मोदी के पंजाब दौरे पर साधा निशाना, BJP पर लगाए गंभीर आरोप

AAP पंजाब विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने PM मोदी के पंजाब दौरे पर BJP को घेरा, किसानों, फंड और नशे के मुद्दे पर सवाल उठाए।

पंजाब दौरे को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। अमृतसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान धालीवाल ने केंद्र सरकार और भाजपा नेताओं पर कई सवाल उठाए।

कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी पंजाब आए और राजनीतिक बयानबाजी करके वापस चले गए, लेकिन राज्य के अहम मुद्दों पर कोई ठोस जवाब नहीं दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब के रोके गए फंड, किसानों की समस्याओं और अन्य मुद्दों पर प्रधानमंत्री ने कोई चर्चा नहीं की।

“किसानों के मुद्दों पर PM मोदी ने नहीं दिया जवाब”

AAP नेता ने कहा कि पंजाब के किसान लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार ने उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को किसानों को अमेरिका के साथ होने वाले व्यापार समझौते के फायदे बताने से पहले किसानों की वास्तविक परेशानियों पर जवाब देना चाहिए था।

धालीवाल ने भाजपा नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि दौरे से पहले बड़े-बड़े दावे किए जा रहे थे कि प्रधानमंत्री पंजाब को बड़ी सौगात देंगे, लेकिन दौरे के बाद जनता के सामने कोई बड़ा ऐलान नहीं आया।

also read:- Punjab NRI Meeting: NRI पंजाबियों की समस्याओं के समाधान…

पंजाब फंड और विकास कार्यों को लेकर उठाए सवाल

कुलदीप सिंह धालीवाल ने केंद्र सरकार पर पंजाब के हजारों करोड़ रुपये के फंड रोकने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को इस मुद्दे पर पंजाब की जनता को जवाब देना चाहिए था।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार राज्य के विकास, स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा के क्षेत्र में लगातार काम कर रही है। AAP सरकार द्वारा मुफ्त इलाज, नए अस्पतालों और शिक्षा संस्थानों पर ध्यान दिया जा रहा है।

नशे के मुद्दे पर भाजपा को घेरा

AAP पंजाब मुख्य प्रवक्ता ने नशे के मुद्दे पर भी भाजपा को घेरते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब में नशे की समस्या पर बात की, लेकिन उन्हें यह याद रखना चाहिए कि पिछली सरकारों के दौरान यह समस्या बढ़ी थी।

उन्होंने दावा किया कि भगवंत मान सरकार नशे के खिलाफ अभियान चला रही है और प्रभावित लोगों के लिए इलाज और पुनर्वास की सुविधाएं उपलब्ध करा रही है।

BJP पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

धालीवाल ने भाजपा पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा नेताओं ने ईमानदारी की बात की, लेकिन देश की जनता कई मुद्दों पर सवाल पूछ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने देश के संसाधनों को बड़े उद्योगपतियों के हितों के लिए इस्तेमाल किया।

उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता अब राजनीतिक भाषणों के बजाय काम और जवाबदेही चाहती है।

For English Newshttp://newz24india.in

Related Articles

Back to top button