अरविंद केजरीवाल ने E-20 पेट्रोल मुद्दे पर प्रधानमंत्री मोदी से समाधान की मांग की और 1 अगस्त को दिल्ली में नेशनल टाउन हॉल में शामिल होने की अपील की।
E-20 पेट्रोल की समस्या के समाधान के लिए अरविंद केजरीवाल ने देशवासियों से एकजुट होने की अपील की
शनिवार, 1 अगस्त को दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित ‘नेशनल टाउन हॉल’ कार्यक्रम में सभी से जुड़ने की केजरीवाल की अपील
यदि आप दिल्ली से बाहर या दूर रहते हैं और आ नहीं सकते, तो ऑनलाइन जुड़ने के लिए दिए गए नंबर 8588833212 पर व्हाट्सएप मैसेज करें: अरविंद केजरीवाल
गाड़ियों की माइलेज घट गई और इंजन खराब हो गए, प्रधानमंत्री जी तभी सुनेंगे जब हम सब मिलकर एक साथ आवाज उठाएंगे: अरविंद केजरीवाल
विशेषज्ञ, इन्फ्लुएंसर्स और आम जनता एक होगी तभी सरकार सुनेगी: अरविंद केजरीवाल
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वीडियो के माध्यम से कहा कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। अब मेरी प्रधानमंत्री जी से विनती है कि E-20 ईंधन की समस्या का भी समाधान कर दीजिए। लोग इससे बहुत परेशान हैं, सभी की गाड़ियां खराब हो रही हैं और वाहनों की माइलेज भी कम हो गई है। प्रधानमंत्री जी तभी सुनेंगे जब हम सब मिलकर एक साथ आवाज उठाएंगे। इस शनिवार हमारा प्रयास है कि पूरे देश में जितने लोग E-20 से परेशान हैं और उसके खिलाफ आवाज उठा रहे हैं, उन सभी लोगों को एक ही मंच पर लाया जाए।
also read:- पंजाब पेपर लीक आरोपों पर अरविंद केजरीवाल का BJP को जवाब, बोले- नकल की कोशिश को बताया जा रहा है पेपर लीक
उन्होंने आगे कहा कि शनिवार सुबह 11:30 बजे आप सभी इस ‘नेशनल टाउन हॉल’ में भाग लेने के लिए आमंत्रित हैं। यदि आप दिल्ली या उसके आसपास रहते हैं, तो सुबह 11:30 बजे ‘कॉन्स्टिट्यूशन क्लब’ पहुंचें, जहां आपको अपनी बात रखने का अवसर मिलेगा। यदि आप दिल्ली से बाहर या दूर रहते हैं और आ नहीं सकते, तो आप वर्चुअली (ऑनलाइन) भी हमारे साथ जुड़ सकते हैं। ऑनलाइन जुड़ने के लिए दिए गए नंबर 8588833212 पर व्हाट्सएप मैसेज करें, ताकि आपको एक दिन पहले लिंक भेज दी जाएगी। इस लिंक पर क्लिक करके आप ऑनलाइन जुड़ सकेंगे और उनमें से भी कई लोगों को बोलने का अवसर दिया जाएगा। इसमें विशेषज्ञ, कंटेंट क्रिएटर्स, इन्फ्लुएंसर्स और पीड़ित जनता सहित सभी लोग आमंत्रित हैं। हम सब मिलकर आवाज उठाएंगे तो प्रधानमंत्री जी को हमारी बात सुननी ही पड़ेगी।
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



