राज्यहरियाणा

CM Nayab Saini ने आम यात्री की तरह ट्रेन में सफर कर जाना यात्रियों का हाल, बोले- ‘जल्द साकार होगा…’

अपने सरकारी निवास संत कबीर कुटीर पर जनता से मिलकर उनकी शिकायतें सुनने के अलावा CM Nayab Saini ऐसा कोई भी अवसर नहीं छोड़ते, जब उन्हें आम जनता से मिलकर उनसे बात कर सरकार के काम और जन समस्याओं की जानकारी हासिल हो सके।

CM Nayab Saini अपने सरकारी निवास संत कबीर कुटीर पर आम जनता से मिलकर उनकी शिकायतें सुनने के अलावा कोई ऐसा अवसर नहीं छोड़ते, जब उन्हें आम जनता से मिलकर सरकारी कार्यों और उनकी समस्याओं की जानकारी लेने का अवसर मिलता है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अपने दौरे के दौरान सड़क पर कहीं भी अपने काफिले को रोककर जनता से मिलकर उनकी परेशानियों को सुनते हैं। वह भी उनके साथ परिवार की तरह समय बिताते हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का अपने प्रदेश की जनता से प्यार के कई किस्से सामने आ चुके हैं।

इसी कड़ी में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को जब भी दिल्ली जाना होता है तो वह अपने सरकारी वाहनों या हेलीकॉप्टर के स्थान पर भारतीय रेल का सफर करना ज्यादा पसंद करते हैं। यहीं कारण है कि मुख्यमंत्री के साथ उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी भी अब ट्रेन में साधारण नागरिक की तरह सफर करते दिखाई दे रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और उनके मंत्रिमंडल सहयोगी मंत्री कृष्ण बेदी मंगलवार को चंडीगढ़ से दिल्ली जा रहे थे। इस दौरान, मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्ण योजना के तहत शताब्दी ट्रेनों में किए गए बदलाव अद्भुत हैं। विकास की रफ्तार यह दर्शा रही है कि ‘विकसित भारत-विकसित हरियाणा’ का सपना जल्द ही साकार होगा।

दिल्ली में अपना काम पूरा करने के बाद मुख्यमंत्री ट्रेन से चंडीगढ़ वापस आए। मुख्यमंत्री नायब सैनी चंडीगढ़ पहुंचे वंदे भारत ट्रेन से, जो दिल्ली से चली। इस दौरान उन्होंने ट्रेन में सवार अन्य यात्रियों से मुलाकात कर उनसे सरकार के कामकाज के बारे में जानकारी ली। साथ ही यात्रियों के परिवारजनों और उनके सुझाव भी लिए। इस दौरान कई लोग मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी लेते भी दिखाई दिए।

Related Articles

Back to top button