राज्यउत्तर प्रदेश

राम गोपाल यादव के बेटे के खिलाफ BJP ने देवरिया से उम्मीदवार उतारा

राम गोपाल यादव

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश की दो और लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। यहां बीजेपी की लिस्ट में प्रत्याशी को देखें।

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की एक अतिरिक्त सूची जारी की है। जिसमें लोकसभा और फिरोजाबाद के उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। राम गोपाल यादव के बेटे भी फिरोजाबाद से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी हैं। बीजेपी ने ठाकुर विश्वजीत सिंह को उनके खिलाफ उतारा है। बीजेपी ने देवरिया से शंशाक मणि त्रिपाठी को अपना उम्मीदवार बनाया है।

बीजेपी ने अपने वर्तमान सांसदों का टिकट काटकर नए लोगों को चुना है। वर्तमान सांसद चंद्रसेन जादौन का टिकट काट दिया गया है। ठाकुर विश्वजीत सिंह ने उनकी जगह टिकट लिया है। वहीं, देवरिया से वर्तमान सांसद रमापति राम त्रिपाठी का टिकट कट गया है। अब शंशाक मणि त्रिपाठी को टिकट मिल गया है।

Arun Govil के बयान से यूपी की सियासत गरमाई, अखिलेश यादव ने कहा कि BJP ने बड़ी भूल की

देवरिया से शशांक को प्रत्याशी बनाए जाने पर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने प्रतिक्रिया दी। सोशल मीडिया वेबसाइट एक्स पर उन्होंने लिखा, “देवरिया लोकसभा सीट पर प्रत्याशी बनाए जाने पर शशांक मणि त्रिपाठी को ढेरों शुभकामनाएँ, शीर्ष नेतृत्व को साधुवाद, पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देवरिया लोकसभा में रिकार्ड वोटों से जीतेंगे, सभी को बधाई, वंदे मातरम।”

फेसबुक और ट्विटर पर हमसे जुड़ें और अपडेट प्राप्त करें:

Related Articles

Back to top button
Share This
हरियाणा की क्वीन Pranjal Dahiya के WOW लुक्स Anant-Radhika की शादी में आएंगे ये बॉलीवुड कपल्स Instagram की क्वीन Jannat Zubair के शानदार लुक्स 2024 में ये बॉलीवुड जोड़ियां बनेंगी Parents DDLJ की ‘सिमरन’ के शानदार Saree Looks
हरियाणा की क्वीन Pranjal Dahiya के WOW लुक्स Anant-Radhika की शादी में आएंगे ये बॉलीवुड कपल्स Instagram की क्वीन Jannat Zubair के शानदार लुक्स 2024 में ये बॉलीवुड जोड़ियां बनेंगी Parents DDLJ की ‘सिमरन’ के शानदार Saree Looks