उत्तराखंड कैबिनेट विस्तार: धामी सरकार में जल्द हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार, इन विधायकों को मिल सकती है मंत्री पद की जिम्मेदारी
उत्तराखंड कैबिनेट विस्तार: उत्तराखंड में जल्द हो सकता है कैबिनेट विस्तार। धामी सरकार में तीन नए मंत्री बन सकते हैं। महिला विधायक को भी मिल सकती है जगह, विभागों में फेरबदल के आसार।
उत्तराखंड कैबिनेट विस्तार: उत्तराखंड की सियासत में हलचल तेज हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जल्द ही अपनी सरकार का कैबिनेट विस्तार कर सकते हैं। विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, तीन नए कैबिनेट मंत्री बनाए जाने की संभावना है, जबकि एक या दो मौजूदा मंत्रियों के विभागों में बदलाव किया जा सकता है।
इन विधायकों को मिल सकती है मंत्री पद की जिम्मेदारी
उत्तराखंड कैबिनेट विस्तार में जिन नामों की चर्चा सबसे ज़्यादा हो रही है, उनमें हरिद्वार से बीजेपी विधायक प्रदीप बत्रा, कुमाऊं क्षेत्र से फकीर राम टम्टा, और केदारनाथ से महिला विधायक आशा नौटियाल शामिल हैं। खास बात यह है कि इस बार एक महिला विधायक को भी मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की संभावना है।
Also Read: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उच्चस्तरीय बैठक में दिए…
जल्द हो सकती है शपथ, तैयारियां पूरी
जानकारी के अनुसार, सभी आवश्यक राजनीतिक और प्रशासनिक तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और मंत्रियों को जल्द शपथ दिलाई जा सकती है। इस विस्तार को आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की रणनीति से भी जोड़कर देखा जा रहा है। बीजेपी नेतृत्व आगामी चुनाव से पहले संगठन और सरकार दोनों स्तरों पर मजबूती लाना चाहता है।
जल्द जारी होगी राज्य मंत्रियों की लिस्ट
इसके अलावा 16 नए राज्य मंत्रियों की सूची भी जल्द जारी की जा सकती है। साथ ही, कुमाऊं मंडल विकास निगम और गढ़वाल मंडल विकास निगम के अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा भी संभावित है।
For English News: http://newz24india.in
Visit WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb4ZuKSLSmbVWNb1sx1x



