Select Page

300 मिलियन पार कर चुका सनी लियोनी का यह खतरनाक मूव

300 मिलियन पार कर चुका सनी लियोनी का यह खतरनाक मूव

सनी  लियोनी का एक और नया गाना ”दुश्तू पोलापेन” रिलीज हो गया है। ये गाना एक न्यू ईयर सॉन्ग है  इस गाने का एक वीडियो सनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। जिसमें उनके शानदार मूव्स फैंस का दिल जीत रहे हैं।

सनी लियोनी का ये गाना एक बार फिर से हलचल मचाने को तैयार है। उन्होंने जो वीडियो शेयर किया है उसमें वो लाल रंग के लहंगा-चोली में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनके मूव्स एक बार फिर से सबका दिल जीत रहे हैं। गाने का म्यूजिक काफी मजेदार लग रहा है। जिसने आते ही सबका दिल जीत लिया है।  गाने को बंगाली सिंगर ओयशी ने गाया है और इसे फरजाना मुनी ने प्रोड्यूस किया है।

बाॅलीवुड के कोरियोग्राफर आदिल शेख ने इस गाने की कोरियोग्राफी की है। गाने को अब तक 300 मीलियन व्यूज मिल चुके हैं। गाने और सनी के इस अवतार को काफी पसंद किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा है ”सुपर से ऊपर”।

आपको बतादें कि सनी लियोनी पिछले कुछ समय से अपने गाने ”मधुबन” को लेकर विवादों में बनी हुई हैं। हिन्दू संगठनों ने इस गाने के बोल पर धार्मिक भावनाएं आहत होने का आरोप लगाया है। सोशल मीडिया पर लगातार इस गाने को बैन करने के लिए आवाज उठाई जा रही हैं। यही नहीं एक्ट्रेस की गिरफ्तारी तक के लिए सोशल मीडिया पर ट्रेंड किया जा रहा है। यही कारण है कि उनके गाने के टायटल मधुबन को बदल कर अब ”पनघट” किया जा रहा हैं।

Advertisement

Google NEWS

Advertisement

Web Stories

Share This
धनतेरस 2023 Happy Birthday Shah Rukh Khan SHAH RUKH KHAN HAIR SECRET Halloween 2023