Select Page

मॉडल ने की पिता से आखिरी बार बात और फिर लगा दी मौत की छलांग…

मॉडल ने की पिता से आखिरी बार बात और फिर लगा दी मौत की छलांग…

अपने पिता से आखिरी बार बात करके लगा दी मॉडल ने मौत की छलांग, जी हां… राजस्थान के जोधपुर में गुनगुन उपाध्याय नामक model ने रातानाडा के एक होटल के 6th floor से छलांग लगा दी। सुसाइड (sucied) करने से तुरंत पहले उसने अपने पिता को फोन कॉल किया और उन्हें जानकारी दी की वो sucied करने जा रही है। हालांकि, नीचे गिरने के बाद मॉडल को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां तुरंत उपचार मिलने के बाद उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।डॉक्टरों का कहना है कि बहुत अधिक ऊंचाई से गिरने के कारण गुनगुन की पसलियों व एक पैर में फैक्चर आया है। हालांकि, वो अब खतरे से बाहर है
पुलिस ने इस मामले में बताया कि मॉडल गुनगुन शनिवार को उदयपुर से यहां जोधपुर आईं हुई थीं। वह यहां के रातानाडा के एक होटल में रुकीं । रविवार को उन्होंने अचानक अपने पिता को फोन किया और कहा कि ‘पापा मैं सुसाइड करने जा रही हूं, बस आप एक बार मेरा चेहरा देख लेना’। इसके बाद गुनगुन के हड़बड़ाए पिता गणेश उपाध्याय ने पुलिस से संपर्क किया और मदद लेने की कोशिश की.
एसीपी देरावर सिंह ने गुनगुन के फोन नंबर से उसकी लोकेशन ट्रैस की और जल्द से जल्द घटनास्थल पर पहुंचे। हालांकि, तब तक गुनगुन होटल की छठी मंजिंल से छलांग लगा चुकी थी। पुलिस ने आगे बताया कि मॉडल को वही के मथुरादास माथुर अस्पताल में तुरंत भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि गुनगुन के शरीर से काफी खून बह चुका है, इसलिए फिलहाल वह बात करने की स्थिति में बिलकुल भी नहीं है, वह बेहोश है। लेकिन जैसे ही उसे होश आएगा, पूछताछ की जाएगी। बात करे इस घटना के पीछे के कारणों की तो अभी तक सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने बताया कि मॉडल गुनगुन के पिता गणेश उपाध्याय जोधपुर में ही एक मंडी व्यवसायी हैं। फिलहाल, उनसे गुनगुन के जीवन से जुड़ी बातों और समस्याओं के बारे में पूछताछ की जा रही है।

Advertisement

Google NEWS

Advertisement

Web Stories

Share This
धनतेरस 2023 Happy Birthday Shah Rukh Khan SHAH RUKH KHAN HAIR SECRET Halloween 2023