Select Page

बिहार में भगवान के अवतार ने लिया जन्म! देखने के लिए उमड़ी भीड़

बिहार में भगवान के अवतार ने लिया जन्म! देखने के लिए उमड़ी भीड़

बिहार के कटिहार जिले में एक बच्चे के जन्म के बाद उसे भगवान का रूप माना जा रहा है। दरअसल एक महिला ने चार हाथ.पैर वाले बच्चे को जन्म दिया है। ऐसे में इस अद्भुत बच्चे को देखने के लिए अस्पताल के बाहर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। लोग बच्चे की तस्वीर लेने के लिए उत्सुक हो रखे हैं। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

कटिहार के सदर अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। हालांकि परिजनों ने एक निजी क्लिनिक के डॉक्टर पर आरोप लगा रहे हैं कि अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में इन कठिनाइयों के संदर्भ में कभी कोई बात सामने ही नहीं आई। ना ही डॉक्टरों ने उन्हें कुछ भी बताया कि गर्भ में पल रहे नवजात की स्थिति क्या है। हर बार उनके द्वारा बच्चा स्वस्थ बताया गया था लेकिन जब बच्चे का जन्म हुआ तो बच्चा विचित्र पैदा हुआ है। वहीं, सदर अस्पताल के चिकित्सकों का कहना है कि इसे अद्भुत बालक नहीं शाररिक रूप से दिव्यांग कहेंगे। गर्भावस्था के दौरान अंदर पल रहे जुड़वा बच्चे का समुचित रुप से विकास नहीं होने से इस तरह के नवजात का जन्म होता है।

Advertisement

Google NEWS

Advertisement

Web Stories

Share This
धनतेरस 2023 Happy Birthday Shah Rukh Khan SHAH RUKH KHAN HAIR SECRET Halloween 2023