स्वास्थ्य

महिलाओं के लिए यह एक्सरसाइज है बेस्ट

लोग फिट रहने के लिए जिम जाते हैं एक्सरसाइज करते हैं और घंटों पसीना बहाते हैं। शरीर को स्वस्थ रखना आज के समय में बहुत जरूरी हो गया है क्योंकि कम उम्र में ही लोगों को कई बीमारियों का सामना करना पड़ रहा हैए जिसको देखते हुए रोजाना चलनाएएक्सरसाइज करना जरूरी हो गया है। इन सबके बीच एक महिला को अपना खास ध्यान देना चाहिए उनकी इस भागदौड़ वाली जिंदगी में एक्सरसाइज करना बहुत महत्वपूर्ण रखता है। ऐसी ही कुछ एक्सरसाइज हैं जो एक महिला को अपने रोजाना के रूटिन में जरूर शामिल करनी चाहिए जिससे वह अपने आपको फिट रख सकती है और एक मजबूत शरीर पा सकती हैं। एक उम्र के बाद महिला की मांसपेसियां कमजोर होने लगती है जिसके लिए उन्हें रोजाना कोर एक्सरसाइजए स्ट्रेंथ टेनिंग और वॉक करना चाहिए।

स्क्वाट्स
फिट रहने के लिए स्क्वाट्स एक बेस्ट एक्सरसाइज है। स्क्वाट्स को एक्सट्रा फैट निकालने के लिए जाना जाता है। यह आपके घुटनें और जांघ के फैट को कम करने में मदद करता है। स्क्वाट्स को चेयर पोज भी कहा जाता है। इसे करने के लिए पहले सीधी खड़ी हो जाएं। इसके बाद अपने हाथों को सामने की तरफ सीधा कर लें। अब घुटनों से पैरों को मोड़ लें। इस अवस्था में कुछ देर रुकने के बाद सामान्य अवस्था में आ जाएं। इसे रोजाना करने से बॉडी की मसल्स का निर्माण होता है और एक्सट्रा फैट निकलता है। 5.7 मिनट स्क्वाट करने से आप हमेशा फिट रह सकती हैं।

स्विमिंग
कई महिलाओं को एक्सरसाइज करना पसंद नहीं होता है, ऐसे में वे एक्सरसाइज के रूप में स्विमिंग कर सकती हैं। स्विमिंग से भी आप खुद को हमेशा फिट और हेल्दी रख सकती हैं। स्विमिंग एक ऐसी एक्सरसाइज है। जिसमें पूरी बॉडी की मूवमेंट होती है। स्विमिंग करने से आपको एनर्जी मिलती हैए मसल्स मजबूत बनती हैं। इसे रोजाना करने से हाथ, पैरों और हिप्स की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। साथ ही स्विमिंग हार्ट रेट को भी बढ़ाता है। स्विमिंग आपके स्ट्रेस, टेंशन को भी कम करता है। अगर आप हर उम्र में खुद को फिट रखना चाहती हैं, तो स्विमिंग को अपनी लाइफस्टाइल में जरूर शामिल करें।

रिवर्स क्रंच
महिलाओं के लिए रिवर्स क्रंच एक्सरसाइज भी एक बेहतरीन एक्सरसाइज है। इसके रोजाना अभ्यास से महिलाएं खुद को फिट और हेल्दी रख सकती हैं। रिवर्स क्रंच एक्सरसाइज करने से वेट लॉस होने में मदद मिलती है। इस एक्सरसाइज को करने से पैरों की मांसपेशियां मजबूत बनती हैं। आप चाहें तो स्ट्रेंथ ट्रेनिंग एक्सरसाइज भी कर सकती हैं।

एरोबिक्स
एरोबिक्स महिलाओं को फिट और हेल्दी रखने के लिए एक बेस्ट एक्सरसाइज है। एरोबिक्स करने से वजन नियंत्रण में रहता है। वही अगर आपका वजन बढ़ा है तो इसके अभ्यास से वेट लॉस में भी मदद मिलती है। एरोबिक्स महिलाओं के स्टैमिना को बढ़ाता है। रोजाना 20.30 मिनट एरोबिक्स करके आप खुद को डायबिटीजए हृदय रोग और ब्लड प्रेशर से बचा सकती हैं। रोजाना एरोबिक्स करने से कई फायदे मिलते हैं।

वॉकिंग
वॉक करना शरीर के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। इसे करने से शरीर में बहुत सी बीमारियां दूर हो जाती है और साथ ही एक मजबूत शरीर पाने में मदद मिलती है।अगर आप भी अपने शरीर को फिट रखना चाहते हैं तो उसके लिए आपको अपने लिए दिन का 1 से 2 घंटा जरूर निकालना चाहिए। क्योंकि बॉडी की फिटनेस ही आपका सारी उम्र साथ देगी।

Related Articles

Back to top button
Share This
हरियाणा की क्वीन Pranjal Dahiya के WOW लुक्स Anant-Radhika की शादी में आएंगे ये बॉलीवुड कपल्स Instagram की क्वीन Jannat Zubair के शानदार लुक्स 2024 में ये बॉलीवुड जोड़ियां बनेंगी Parents DDLJ की ‘सिमरन’ के शानदार Saree Looks
हरियाणा की क्वीन Pranjal Dahiya के WOW लुक्स Anant-Radhika की शादी में आएंगे ये बॉलीवुड कपल्स Instagram की क्वीन Jannat Zubair के शानदार लुक्स 2024 में ये बॉलीवुड जोड़ियां बनेंगी Parents DDLJ की ‘सिमरन’ के शानदार Saree Looks